रियल टाइम रिपोर्टिंग से समुदाय में हो रही बीमारियों के ट्रेंड व असर का चलेगा पता

Updated:
विज्ञापन
रियल टाइम रिपोर्टिंग से समुदाय में हो रही बीमारियों के ट्रेंड व असर का चलेगा पता

जिला स्वास्थ्य समिति के सभागार में गुरुवार को जिले के सभी प्रखंडों एवं स्वास्थ्य संस्थानों के प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक व प्रखंड मूल्यांकन सहायकों एवं एएनएम को एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया.

विज्ञापन

बेगूसराय. जिला स्वास्थ्य समिति के सभागार में गुरुवार को जिले के सभी प्रखंडों एवं स्वास्थ्य संस्थानों के प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक व प्रखंड मूल्यांकन सहायकों एवं एएनएम को एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया. इस प्रशिक्षण को जिला डाटा प्रबंधक कृष्ण कुमार सिंह एवं विकास गुप्ता ने संबोधित किया. उक्त प्रशिक्षण को जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ गोपाल मिश्रा ने संबोधित करते हुए सभी स्वास्थ्यकर्मियों से कम्युनिटी में हो रही विभिन्न बीमारियों का रियल टाइम रिपोर्टिंग करने हेतु प्रेरित किया. जिससे की बीमारियों से लड़ने हेतु जिला स्तर पर सही तरीके से प्रबंधन किया जा सके. सभी स्वास्थ्य कर्मियों को संबोधित करते हुए जिला डाटा प्रबन्धक कृष्ण कुमार सिंह ने कहा आइएचआईपी पोर्टल पर रियल टाइम रिपोर्टिंग के माध्यम से ही समुदाय मे हो रहे बीमारियों के ट्रेंड एवं असर का पता चल पाएगा और इन बीमारियों को समय रहते कंट्रोल करने का प्रयास किया जाएगा. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि परिवार नियोजन कार्यक्रम का उद्देश्य माँ और बच्चे एवं माँ के उत्तम स्वास्थ्य और परिवार कल्याण के लिए दो बच्चों के जन्म के बीच उचित अंतराल के महत्व पर जोर देना है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Manish Kumar

लेखक के बारे में

By Manish Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन