बखरी में नौ दिवसीय महालक्ष्मी यज्ञ की तैयारी शुरू

Updated:
विज्ञापन
बखरी में नौ दिवसीय महालक्ष्मी यज्ञ की तैयारी शुरू

बखरी में नौ दिवसीय महालक्ष्मी यज्ञ की तैयारी जोर-शोर से प्रारम्भ हो चुकी है.

विज्ञापन

बखरी. बखरी में नौ दिवसीय महालक्ष्मी यज्ञ की तैयारी जोर-शोर से प्रारम्भ हो चुकी है. अभी वर्तमान में सात महल का यज्ञ मंडप एवं 15 फिट का बजरंगबली की प्रतिमा का निर्माण कार्य को देखकर आस-पास के इलाके में यज्ञ के प्रति माहौल बनने लगा है.उक्त जानकारी बखरी के बगरस स्थित राम जानकी ठाकुरवाड़ी स्थित यज्ञ समिति के कार्यालय में रविवार को आयोजित बैठक के बाद समिति के सचिव धर्मनारायण महतो,अध्यक्ष चन्द्रशेखर कुशवाहा एवं कोषाध्यक्ष भूषण महतो के हवाले से बताया गया है. कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया गया कि महालक्षमी यज्ञ 27 मई से लगातार 4 जून तक चलेगा.बताया कि नौ दिवसीय महालक्ष्मी यज्ञ 11 कुंडीय होगा. प्रथम दिन 27 मई को प्रातः 5 बजे दिव्य कलश शोभा यात्रा निकलेगा.जिसमें लगभग ग्यारह सौ कन्याएं भाग लेंगी. कलश शोभा यात्रा की समाप्ति के उपरांत 9 दिवसीय अखण्ड नवाह प्रारम्भ हो जाएगा. इसके साथ-साथ प्रतिदिन दोपहर में स्वामी रविंद्राचार्य महाराज जी द्वारा भागवत कथा,संध्या में महाआरती,रात्रि में वृंदावन के प्रतिष्ठित मंडली द्वारा रासलीला कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. महायज्ञ में आचार्य रामनाथ मिश्रा जी द्वारा हवन कार्य संचालित होगा एवं यज्ञ में आये हुए श्रद्धालुओं के लिये प्रतिदिन दोपहर से लेकर प्रभु इच्छा तक महाप्रसाद वितरण होते रहेगा.उन्होंने कहा कि चार जून को पूर्णाहुति प्रातः पांच बजे से प्रारम्भ होकर संध्या चार बजे तक चलकर महालक्ष्मी यज्ञ का विसर्जन किया जाएगा.सम्पूर्ण यज्ञ यज्ञाधीश श्री श्री 1008 स्वामी लक्ष्मणाचार्य फलाहारी बाबाजी महाराज के देखरेख में सम्पन्न होंगे.इधर बैठक मे यज्ञ हेतु कोष संग्रह की समीक्षा की गयी.समीक्षा में कोष संग्रह अभियान में तेजी लाने पर बल दिया गया.इस हेतु ग्रामीण क्षेत्र में मुखिया प्रतिनिधि सुरेश राम,पूर्व सरपंच जयकांत यादव,उप सरपंच जवाहर पंडित,दिलीप यादव,सिकन्दर यादव,सुभाष महतों,विक्रांत, छोटू,एवं अन्य तथा शहरी क्षेत्र के लिए भोला कुमार, अमरनाथ साहू,सुनील कुमार,उपेन्द्र शर्मा,जितेन्द्र जीतू को जिम्मेवारी दिया गया है.कार्यक्रम अध्यक्ष ने बताया कि यज्ञ स्थल पर विभिन्न मंडप, प्रतिमा निर्माण, हवन कुंड,टेंट पंडाल सहित अन्य कार्यक्रम की तैयारी हेतु धर्मनारायण मह्रतो, घूरन महतो सहित अन्य कमिटी सदस्यों को जबाबदेही सौंपी गयी है. वहीं महायज्ञ में विशेष आकर्षण हेतु टावर झूला,ब्रेक डांस,मौत कुंआ,ड्रैगन सहित लजीज व्यंजन के कॉर्नर उपलब्ध रहेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Manish Kumar

लेखक के बारे में

By Manish Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन