बेगूसराय: प्रेम किशन मन्नू विश्वबंधु पुस्तकालय के निर्वाचन पदाधिकारी हुए मनोनीत, साहित्यकारों में खुशी

Updated:
विज्ञापन
प्रेम किशन मन्नू विश्वबंधु पुस्तकालय के निर्वाचन पदाधिकारी हुए मनोनित

बेगूसराय की प्रसिद्ध साहित्यिक संस्था श्रीविश्वबंधु पुस्तकालय को नया निर्वाचन पदाधिकारी मिल गया है. प्रेम किशन मन्नू को इस महत्वपूर्ण पद पर नियुक्त किया गया है. इस मनोनयन से साहित्यकारों और सदस्यों में हर्ष का माहौल है.

विज्ञापन

Begusarai News: क्षेत्र की प्रसिद्ध साहित्यिक संस्था श्रीविश्वबंधु पुस्तकालय के पूर्व अध्यक्ष प्रेम किशन मन्नू को पुस्तकालय का नया निर्वाचन पदाधिकारी बनाया गया है. गुरुवार की देर शाम संपन्न संरक्षण समिति की बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया. संरक्षक समिति के संयोजक प्रो. आनंद चन्द्र झा की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में समिति के सदस्य वैद्यनाथ प्रसाद केसरी, नंदलाल पंडित, रामचंद्र केसरी व राजेश अग्रवाल मुख्य रूप से मौजूद रहे.

निष्पक्ष व निर्भीक चुनाव कराने में होंगे सफल

प्रेम किशन मन्नू को निर्वाचन पदाधिकारी बनाए जाने पर पूर्व अध्यक्ष सिद्धेश आर्य ने बधाई देते हुए कहा कि श्रीविश्वबंधु पुस्तकालय क्षेत्र में लोकतंत्र की पहली पाठशाला है. शैक्षणिक पेशे से जुड़े प्रेम किशन मन्नू अपने लंबे अनुभवों से संस्था में निष्पक्ष व निर्भीक निर्वाचन कार्य कराने में पूरी तरह सफल होंगे. मालूम हो कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत गुप्त मतदान के जरिए पुस्तकालय का द्विवार्षिक चुनाव कराया जाता है, जिसके सफल संचालन की पूरी जिम्मेदारी निर्वाचन पदाधिकारी की होती है. पुस्तकालय के संविधान के अनुसार, इनके चयन का जिम्मा संरक्षण समिति के पास होता है.

नवनिर्वाचित पदाधिकारी को दी बधाई

इस मनोनयन पर पुस्तकालय के वर्तमान अध्यक्ष संतोष भारती गुड्डू, सचिव अमित पोद्दार, पवन कुमार सुमन, सह सचिव कोमल आर्य, राजीव साह और पार्षद समीर श्रवण आदि ने नव मनोनीत निर्वाचन पदाधिकारी को बधाई व शुभकामनाएं दी हैं. प्रेम किशन मन्नू के निर्वाचन पदाधिकारी बनने से पुस्तकालय से जुड़े सदस्यों और स्थानीय शिक्षाविदों में हर्ष का माहौल है.


विज्ञापन
Bipin Kumar Mishra

लेखक के बारे में

By Bipin Kumar Mishra

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन