सुबह में सब्जी मंडी में खरीदारी के लिए उमड़ पड़ती है भीड़
Author : Prabhat Khabar News Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 05 Apr 2020 2:00 AM
मंसूरचक : प्रखंड क्षेत्र में लोग लॉकडाउन का सही तरीके से पालन नहीं कर पा रहे हैं. प्रखंड के कालीस्थान सब्जी मंडी में सुबह आठ से दस बजे तक सब्जी खरीदने पहुंचे लोगों की भीड़ लगी रहती है. यहां सब्जी की खरीदारी के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का भी ध्यान नहीं रखा जा रहा है. लेकिन […]
मंसूरचक : प्रखंड क्षेत्र में लोग लॉकडाउन का सही तरीके से पालन नहीं कर पा रहे हैं. प्रखंड के कालीस्थान सब्जी मंडी में सुबह आठ से दस बजे तक सब्जी खरीदने पहुंचे लोगों की भीड़ लगी रहती है. यहां सब्जी की खरीदारी के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का भी ध्यान नहीं रखा जा रहा है. लेकिन एक बार भी सब्जी मंडी के थोक विक्रेता कुछ कहना सुनना उचित नहीं समझ रहे हैं. स्थानीय प्रशासन भी हर चीज को जानते हुए भी मंडी के तरफ ध्यान नहीं दे रहे हैं. मंडी में जब एक ग्राहक ने थोक विक्रेता से कहा कि भाई दुकान के आगे तो एक रस्सी,बांस की तत्काल घेराबंदी करके सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए ग्राहकों को सामान दें. इस पर थोक विक्रेता भड़क गया .
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










