कोसी क्षेत्र के यात्रियों को मिली अमृत भारत ट्रेन की सौगात, सहरसा से बेगूसराय के रास्ते दिल्ली तक का सफर आसान

Published by : Radheshyam Kushwaha Updated At : 12 Apr 2025 8:20 PM

विज्ञापन

Amrit Bharat Train

Amrit Bharat Train: कोसी क्षेत्र के यात्रियों को अमृत भारत ट्रेन की सौगात मिली है. सहरसा से बेगूसराय के रास्ते दिल्ली तक का सफर अब आसान हो जाएगा. रेलवे ने इसके लिये नोटिफिकेशन जारी कर दी है.

विज्ञापन

Amrit Bharat Train: सहरसा से बेगूसराय के रास्ते न्यू दिल्ली तक जाने के लिये रेलवे ने अमृत भारत ट्रेन की सौगात बेगूसराय समेत कोसी क्षेत्र के लोगों के लिये दी है. यह ट्रेन खासकर कर व्यवसायियों के लिये मिल का पत्थर साबित होगा. रेलवे ने इसके लिये नोटिफिकेशन जारी कर दी है. अगर सब कुछ ठीक-ठाक रहा तो 21 अप्रैल को दिल्ली से यह ट्रेन हाजीपुर होते हुये बेगूसराय के रास्ते सहरसा तक जायेगी. जिसके लिये टाइम टेबल भी निर्धारित कर दिया गया है. सहरसा से न्यू दिल्ली तक अमृत भारत मिलने से बेगूसराय के व्यवसायियों ने रेलवे के प्रति आभार जताया है. अमृत भारत ट्रेन में स्लीपर बोगियों के साथ ही जेनरल बोगी भी शामिल रहेगी.

24 अप्रैल से रवाना होगी अमृत भारत ट्रेन

सहरसा से बेगूसराय के रास्ते 24 अप्रैल से अमृत भारत ट्रेन को दिल्ली के लिये रवाना किया जायेगा. इस संबंध में व्यवसायी नीतीश दास ने कहा कि व्यवसाय के सिलसिले में लगातार दिल्ली अमृतसर आना-जाना लगा रहता है. वंदे भारत की तर्ज पर तैयार अमृत भारत ट्रेन में यात्रियों के लिये स्लीपर की सुविधा होना वाकई में लाजबाव है. उम्मीद है इसकी शुरुआत जल्द हो, और इसका विस्तार दिल्ली से अमृतसर तक हो सकें. वहीं आनंद राठी ने कहा कि वंदे भारत के तर्ज पर तैयार अमृत भारत ट्रेन हर वर्ग के यात्रियों के लिये सस्ती व सुलभ यात्रा होगी. अब हाजीपुर के रास्ते दिल्ली जाना आसान होगा. बेगूसराय समेत कोसी क्षेत्र के यात्रियों को अमृत भारत ट्रेन का लाभ मिलेगा. इससे व्यवसाय में तो आसानी होगी ही, साथ ही साथ छात्रों के लिये भी यात्रा सुखद हो जायेगा.

न्यू दिल्ली में रात के 9 बजकर 35 मिनट पर होगा समय

अमृत भारत ट्रेन का ट्रायल रविवार व सोमवार के दिन सहरसा से समस्तीपुर तक होना लगभग तय किया गया है. ट्रायल सफलता पूर्वक होने के बाद अमृत भारत ट्रेन की पहली रैक 21 अप्रैल को न्यू दिल्ली से रात के 09 बजकर 35 मिनट पर चलेगी. वहीं प्रयागराज, मिर्जापुर, बक्सर, आरा, दानापुर, पाटलिपुत्र, सोनपुर, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर के रास्ते अगले दिन शाम 06 बजे के करीब बेगूसराय पहुंचेगी. वहीं खगड़िया, मानसी के रास्ते रात 10 बजे सहरसा तक जायेगी. अमृत भारत ट्रेन 22 रैक के साथ चलेगी, जिसमें 11 जनरल, 08 स्लीपर समेत अन्य बोगियां शामिल रहेगी.

Also Read: Road Accident: जहानाबाद में दो सगे भाइयों को वाहन ने कुचला, मौके पर दर्दनाक मौत, मां गंभीर रूप से घायल

विज्ञापन
Radheshyam Kushwaha

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन