बेगूसराय में बेकाबू बालू लदा हाइवा पशु को रौंदा, पुलिस पहुंची, ग्रामीणों ने मुआवजे की उठाई मांग

Updated:
विज्ञापन

सड़क किनारे पलटी ट्रक को देखते लोग | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बेगूसराय के साहेबपुरकमाल में बालू लदे अनियंत्रित हाइवा ने चार दुधारू पशुओं को रौंद डाला। इस हादसे में एक गाय और एक भैंस की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन

Begusarai News : बेगूसराय के साहेबपुरकमाल थाना क्षेत्र के स्थानीय लोगों के अनुसार शनिवार सुबह करीब सात बजे बालू लदा हाइवा मुंगेर की ओर तेज रफ्तार से जा रहा था. इसी दौरान चालक ने नियंत्रण खो दिया. ट्रक ने पहले एक अज्ञात बाइक सवार को टक्कर मारी, फिर सामने से आ रहे एक ट्रक के पिछले हिस्से से भिड़ गया. इसके बाद लोहे का डिवाइडर तोड़ते हुए सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया, जहां पशुपालक नरेश यादव के चार दुधारू पशु बंधे थे.

विज्ञापन

एक झटके में उजड़ गई गरीब परिवार की आजीविका

हादसे में एक दुधारू गाय और एक भैंस की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं दो अन्य पशु गंभीर रूप से घायल हो गए. एक पशु की रीढ़ की हड्डी टूट गई, जबकि दूसरी भैंस की पसलियां टूटने की बात सामने आई है. ग्रामीणों ने बताया कि नरेश यादव बेहद गरीब हैं और पशुपालन ही उनके परिवार की आय का मुख्य साधन है. घटना के समय वे पशुओं को चारा खिलाकर दूध दुहने के लिए घर से बाल्टी लेने गए थे, तभी यह दर्दनाक हादसा हो गया.

पुलिस पहुंची, ग्रामीणों ने मुआवजे की उठाई मांग

घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष राजेश कुमार और अपर थानाध्यक्ष राजीव रंजन पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली. ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित पशुपालक को उचित मुआवजा देने, घायल पशुओं का समुचित इलाज कराने तथा हादसे के जिम्मेदार वाहन चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन