बेगूसराय में नाबालिग से दुष्कर्म ,अस्पताल से पुलिस को मिली सूचना; 50 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार,जानें पूरा मामला

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बेगूसराय में खेत में गाय चरा रही किशोरी से दुष्कर्म की घटना सामने आई है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर 50 वर्षीय आरोपी संजय यादव को पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

Begusarai Minor Molest : बेगूसराय के साहेबपुरकमाल थाना क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद 50 वर्षीय आरोपी संजय यादव को गिरफ्तार कर लिया. पीड़िता के बयान के आधार पर साहेबपुरकमाल थाना में कांड दर्ज किया गया है और पॉक्सो एक्ट के तहत आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गयी है.

विज्ञापन

इलाज के लिए अस्पताल पहुंची थी किशोरी

पुलिस के अनुसार, 21 सितंबर को साहेबपुरकमाल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक ने पुलिस को एक नाबालिग लड़की को इलाज के लिए परिजनों द्वारा अस्पताल लाये जाने की सूचना दी. चिकित्सक ने पुलिस को किशोरी के साथ दुष्कर्म की बात सामने आने की जानकारी दी. सूचना मिलते ही पुलिस टीम अस्पताल पहुंची और मामले की जानकारी ली.

घटनास्थल पर पहुंची एफएसएल टीम

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने घटनास्थल की वैज्ञानिक जांच के लिए एफएसएल टीम को भी बुलाया. टीम ने घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य जुटाने की प्रक्रिया की. पुलिस मामले से जुड़े साक्ष्यों को एकत्र कर रही है.

खेत में गाय चराने के दौरान घटना का आरोप

पुलिस को दिये बयान में पीड़िता ने बताया कि वह दोपहर करीब तीन बजे खेत में गाय चरा रही थी. इसी दौरान संजय यादव वहां पहुंचा और उससे बातचीत करने लगा. पीड़िता ने आरोप लगाया कि विरोध करने के बावजूद आरोपी उसे बोरिंग वाले खेत की ओर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया.

आरोपी गिरफ्तार, जांच में जुटी पुलिस

पीड़िता के बयान और उपलब्ध प्रारंभिक जानकारी के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है. घटना से जुड़े साक्ष्यों को भी एकत्र किया जा रहा है.

पॉक्सो एक्ट के तहत आगे की कार्रवाई

नाबालिग से जुड़ी घटना की जानकारी सामने आने के बाद इलाके में चर्चा का माहौल है. पुलिस का कहना है कि मामले में नियमानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

बेगूसराय में भूमिहीन परिवारों को कैसे मिलेगी जमीन,जानें आवेदन से पर्चा मिलने तक पूरी प्रक्रिया

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन