ePaper

प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी हुए पुरस्कृत

Updated at : 04 Dec 2025 10:07 PM (IST)
विज्ञापन
प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी हुए पुरस्कृत

प्रखंड संसाधन केंद्र, मटिहानी के तत्वावधान में आदर्श मध्य विद्यालय, बदलपुरा में प्रखंडस्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी एवं क्विज प्रतियोगिता का आयोजन राष्ट्रीय आविष्कार अभियान कार्यक्रम के अंतर्गत किया गया.

विज्ञापन

मटिहानी. प्रखंड संसाधन केंद्र, मटिहानी के तत्वावधान में आदर्श मध्य विद्यालय, बदलपुरा में प्रखंडस्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी एवं क्विज प्रतियोगिता का आयोजन राष्ट्रीय आविष्कार अभियान कार्यक्रम के अंतर्गत किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी सह प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सदय कुमार ने एवं स्वागत भाषण मध्य विद्यालय मटिहानी के प्रधानाध्यापक चंद्रकांत ने किया. विज्ञान प्रदर्शनी का अवलोकन प्रखंड विकास पदाधिकारी सह प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने किया. प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को प्रखंड विकास पदाधिकारी सह प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सदय कुमार ने पुरस्कृत किया. अन्य प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार भेंट कर उत्साहवर्धन किया. कार्यक्रम में प्रधानाध्यापक चंद्रकांत, पूर्व बीआरपी मनोज कुमार पिंकू, उच्च माध्यमिक विद्यालय खोरमपुर चकौर के प्रधानाध्यापक डॉक्टर सुदर्शन कुमार, महाजी मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक हरिकांत, उच्च माध्यमिक विद्यालय बदलपुरा के प्रधानाध्यापक आशुतोष कुमार, उत्क्रमित मध्य विद्यालय खरीदी उत्तरी के प्रधानाध्यापक राजेश कुमार, उत्क्रमित मध्य विद्यालय जिल्ला पुनर्वास के प्रधानाध्यापक प्रवीण कुमार गुप्ता, मध्य विद्यालय मनिअप्पा के प्रधानाध्यापक नवीन कुमार सिंह, शिक्षक सुनील कुमार, निम्मी कुमारी ,राजा कुमार, गुड्डी कुमारी, उदय कुमार पंडित एवं सभी प्रतिभागी, विभिन्न विद्यालय के गणित, विज्ञान के शिक्षक छात्र-छात्राएं उपस्थित थे. धनबाद ज्ञापन पूर्व बीआरपी मनोज कुमार पिंकू ने किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MANISH KUMAR

लेखक के बारे में

By MANISH KUMAR

MANISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन