ओड़िशा की टीम ने चंडीगढ़ व झारखंड ने मिजोरम को किया पराजित

Updated:
विज्ञापन
ओड़िशा की टीम ने चंडीगढ़ व झारखंड ने मिजोरम को किया पराजित

खेलो इंडिया यूथ गेम के तहत छठे दिन पुरुष वर्ग के चार मुकाबले खेले गये. ग्रुप- ए में सुबह में आईओसीएल बरौनी रिफाइनरी स्टेडियम में चंडीगढ़ एवं उड़ीसा के बीच मुकाबला हुआ.

विज्ञापन

बेगूसराय. खेलो इंडिया यूथ गेम के तहत छठे दिन पुरुष वर्ग के चार मुकाबले खेले गये. ग्रुप- ए में सुबह में आईओसीएल बरौनी रिफाइनरी स्टेडियम में चंडीगढ़ एवं उड़ीसा के बीच मुकाबला हुआ. वहीं ग्रुप- बी में शाम में वहीं आईओसीएल बरौनी रिफाइनरी स्टेडियम में मिजोरम एवं झारखंड के बीच मुकाबला हुआ. चंडीगढ़ एवं उड़ीसा के बीच खेले गये मुकाबले में उड़ीसा की टीम ने चंडीगढ़ की टीम को 1-0 से हरा दिया. पहले हाफ में ही ओड़िसा के बैकेटेश्वर ओरम ने 35वें मिनट पर गोल दाग दिया. वहीं मिजोरम एवं झा���खंड के बीच खेले गये मुकाबले में झारखंड की टीम ने मिजोरम की टीम का 4-2 से पराजित कर दिया. झारखंड की तरफ से मनीषा हेमब्राम ने 58, एवं 64वें मिनट पर गोल दागा. सूरज ओरन ने 76 वें मिनट एवं सूरत मुंडा ने 68वें मिनट पर गोल किया. मिजोरम की तरफ से पहला गोल 14 वें मिनट पर हेनरी लालहोनजवां ने तथा एच लालुमिया ने 26 वें मिनट पर पैनलिट पर गोल किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Manish Kumar

लेखक के बारे में

By Manish Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन