राष्ट्रभक्ति व त्याग के प्रतीक दानवीर भामाशाह के आदर्शों से प्रेरणा लेने की जरूरत : गिरिराज

Updated:
विज्ञापन
राष्ट्रभक्ति व त्याग के प्रतीक दानवीर भामाशाह के आदर्शों से प्रेरणा लेने की जरूरत : गिरिराज

शहर के दिनकर भवन में रविवार को दानवीर भामाशाह जयंती सह सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया.

विज्ञापन

बेगूसराय. शहर के दिनकर भवन में रविवार को दानवीर भामाशाह जयंती सह सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया. इस अवसर पर भारत सरकार के मंत्री गिरिराज सिंह, बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, विधायक कुंदन सिंह, एमएलसी सर्वेश कुमार, पूर्व मंत्री विजय कुमार चौधरी, विधायक रामचंद्र प्रसाद, विधायक सुनीता देवी, विधायक लालबाबू प्रसाद, विधायक रामनारायण मंडल, पटना नगर निगम की मेयर सीता साहू, पटना जिला परिषद की चेयरमैन सुती गुप्ता, शिशिर कुमार सहित अन्य गणमान्य जनप्रतिनिधियों एवं समाज के नेताओं की उपस्थिति रही. कार्यक्रम की शुरुआत सुबह नौ बजे जीडी कॉलेज रोड से भव्य शोभायात्रा के रूप में हुई, जो घोड़ा-गाड़ी एवं गाजे-बाजे के साथ विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए भामाशाह चौक पहुंची, जहां केंद्रीय मंत्री सह बेगूसराय सांसद गिरिराज सिंह एवं अन्य अतिथियों ने दानवीर भामाशाह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. इसके पश्चात यह शोभायात्रा दिनकर भवन (टाउन हॉल), बेगूसराय में सभा में परिवर्तित हो गयी. सभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने दानवीर भामाशाह को राष्ट्रभक्ति और त्याग का प्रतीक बताते हुए उनके आदर्शों से प्रेरणा लेने का आह्वान किया. प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने समाज की एकजुटता एवं गौरवशाली इतिहास पर बल दिया. वहीं पूर्व उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने भामाशाह जी को महान योद्धा एवं महान सामाजिक कार्यकर्ता बताते हुए उनके आदर्शों को प्रेरणास्रोत बताया. इसके साथ ही विजय कुमार चौधरी ने भामाशाह को महान विचारक एवं समाजसेवी बताते हुए उनके योगदान को स्मरण किया. अन्य वक्ताओं ने भी भामाशाह जी के जीवन एवं आदर्शों पर अपने विचार व्यक्त किये और समाज के उत्थान के लिए उनके मार्ग पर चलने की अपील की. इस अवसर पर 10वीं एवं 12वीं कक्षा में प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण लगभग 200 छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया. इस कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. राजेश कुमार ने की. प्रदेश उपाध्यक्ष मंगेश एवं प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेम शंकर की भी विशेष उपस्थिति रही. कार्यक्रम का संचालन राजेंद्र राजा ने किया. इस अवसर पर विक्रम अनुराग ने कहा कि भामाशाह के विचारों को आत्मसात कर समाज के वंचित वर्गों के अधिकार के लिए अब मुखर होकर अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का समय आ गया है. कार्यक्रम में हजारों की संख्या में जनप्रतिनिधियों की भागीदारी को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह सतर्क एवं मुस्तैद रहे. कार्यक्रम के दौरान सरकार से मांग की गयी कि भामाशाह की भव्य प्रतिमा स्थापित कर उनके योगदान को सम्मान दिया जाये.

विज्ञापन
Manish Kumar

लेखक के बारे में

By Manish Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन