नावकोठी की नई पहल: ‘हमारा बच्चा, हमारी जिम्मेदारी’ के संकल्प के साथ स्कूलों में अभिभावकों का महामंथन

Updated:
विज्ञापन
Begusarai News

Begusarai News: बेगूसराय जिले के नावकोठी प्रखंड के शिक्षा, बेहतर स्वास्थ्य और अनुशासन को लेकर विस्तृत चर्चा की.

Begusarai News: बेगूसराय जिले के नावकोठी प्रखंड के शिक्षा, बेहतर स्वास्थ्य और अनुशासन को लेकर विस्तृत चर्चा की.

विज्ञापन

​Begusarai News, एस एम बेग: बेगूसराय जिले के नावकोठी प्रखंड के विभिन्न सरकारी प्राथमिक एवं मध्य विद्यालयों में शनिवार को हमारा बच्चा हमारी जिम्मेदारी विषय पर शिक्षक-अभिभावक संगोष्ठी का आयोजन किया गया. इस बैठक का मुख्य उद्देश्य शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार और बच्चों के सर्वांगीण विकास में अभिभावकों की भूमिका को रेखांकित करना था.

​शिक्षा और संस्कार पर हुआ गहन मंथन

संगोष्ठी के दौरान शिक्षकों और अभिभावकों ने बच्चों की शिक्षा, बेहतर स्वास्थ्य और अनुशासन को लेकर विस्तृत चर्चा की. अपग्रेड मिडिल स्कूल, सैदपुर विष्णुपुर के प्रधानाध्यापक संजीत कुमार महतो ने उपस्थित अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि बच्चों के भविष्य निर्माण में घर और स्कूल दोनों की बराबर की जिम्मेदारी है. उन्होंने कहा कि अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी के बिना बच्चों का संपूर्ण विकास संभव नहीं है.

अभिभावकों से की गई खास अपील

​बैठक में शिक्षकों ने अभिभावकों के समाने कई महत्वपूर्ण बाते रखें बच्चों को प्रतिदिन स्कूल भेजें, बच्चों को साफ-ड्रेस में और सुबह का नाश्ता खिलाकर ही स्कूल भेजें, इसके साथ बच्चों के खान-पान और शारीरिक स्वच्छता के प्रति सतर्क रहें. घर पर भी बच्चों की पढ़ाई में सहयोग और निगरानी सुनिश्चित करें.

​इन स्कूल में रही सक्रियता

प्रखंड के अपग्रेड मिडिल स्कूल नीरपुर, देवपुरा, रजाकपुर, चक्का, बगरस बिशनपुर, प्राथमिक विद्यालय विष्णुपुर और डुमरिया सहित कई स्कूलों में यह आयोजन सफल रहा. इस दौरान अभिभावकों ने भी अपने सुझाव साझा दिए और स्कूल प्रशासन को पूरा सहयोग का भरोसा दिलाया.

​मौके पर मौजूद रहे

इस संगोष्ठी को सफल बनाने में प्रधानाध्यापक रणधीर कुमार, मनटुन महतो, शंभू महतो, प्रियरंजन कुमार, ललन कुमार, योगेन्द्र कुमार, इंदु कुमारी और अशोक शर्मा सहित दर्जनों शिक्षकों व अभिभावकों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई.

Also Read: अकबरपुर पुलिस का बड़ा एक्शन: सालों से आंखों में धूल झोंक रहा शराब माफिया गिरफ्तार

विज्ञापन
विवेक पाण्डेय

लेखक के बारे में

By विवेक पाण्डेय

विवेक रंजन पाण्डेय पिछले 8 वर्षों से टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने Aryabhatta Knowledge University, Patna से BJMC की पढ़ाई की है.

उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत Network 10 टीवी चैनल से की. इसके बाद News India, News18 Digital सहित कई राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में फील्ड रिपोर्टिंग और कंटेंट राइटिंग का अनुभव प्राप्त किया.

वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में Content Writer के रूप में कार्यरत हैं. यहां बिहार की राजनीति, चुनाव, शिक्षा, कृषि, रोजगार, सरकारी योजनाओं, सामाजिक सरोकारों और विभिन्न जिलों की महत्वपूर्ण खबरों पर तथ्यपरक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन