अकबरपुर पुलिस का बड़ा एक्शन: सालों से आंखों में धूल झोंक रहा शराब माफिया गिरफ्तार
अकबरपुर पुलिस का बड़ा एक्शन: सालों से आंखों में धूल झोंक रहा शराब माफिया गिरफ्तार
Nawada News: नवादा जिले के अकबरपुर की एक घटना सामने आई हैं. जहां शराब बंदी के तहत एक बड़ी सफलता हाथ लगी है.
Nawada News,अनील कुमार : नवादा जिले की अकबरपुर थाना पुलिस को शराबबंदी कानून के तहत एक बड़ी सफलता हाथ लगी है. थानाध्यक्ष रूपेश कुमार सिन्हा के नेतृत्व में चलाए गए विशेष अभियान के दौरान पुलिस ने वर्षों से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है.
क्या है पूरा मामला
गिरफ्तार आरोपी की पहचान अकबरपुर थाना क्षेत्र के साहिबगंज निवासी विजय चौधरी, पिता स्वर्गीय भुया चौधरी उर्फ जगदीश चौधरी के रूप में हुई है. विजय चौधरी अकबरपुर थाना कांड संख्या 15/18 (धारा 30ए, बिहार उत्पाद संशोधित अधिनियम 2016) का मुख्य आरोपी है. और लंबे समय से पुलिस की पकड़ से बाहर चल रहा था.
गुप्त सूचना पर हुई छापेमारी
पुलिस के अनुसार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए न्यायालय द्वारा इश्तहार भी जारी किया गया था. थानाध्यक्ष रूपेश कुमार सिन्हा ने बताया कि पुलिस को आरोपी के छिपने की गुप्त सूचना मिली थी, जिसके आधार पर तत्काल टीम गठित कर छापेमारी की गई और उसे गिरफ्तार कर लिया गया.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए