चलकी गांव में श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ, भक्तिमय माहौल में उमड़े श्रद्धालु

Author Rajesh kumar|Edited by Yuvraj Ratan
Updated:
विज्ञापन
चलकी गांव में श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ, भक्तिमय माहौल में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Begusarai News : चलकी गांव में श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ हुआ, जिसने पूरे क्षेत्र को भक्तिमय माहौल में सराबोर कर दिया। वृंदावन से पधारे कथावाचक सुशील माधव जी महाराज का पारंपरिक ढंग से स्वागत किया गया।

विज्ञापन

Begusarai News : दौलतपुर पंचायत के चलकी गांव स्थित राम-जानकी ठाकुरबाड़ी परिसर में शुक्रवार देर शाम से श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में हुआ. कथा प्रारंभ होते ही पूरा गांव भक्तिमय माहौल में सराबोर हो गया. बड़ी संख्या में श्रद्धालु कथा स्थल पर पहुंचकर भगवान की महिमा का श्रवण कर पुण्य लाभ अर्जित कर रहे हैं.

वृंदावन से पधारे कथावाचक का हुआ भव्य स्वागत

श्रीमद्भागवत कथा के शुभारंभ अवसर पर वृंदावन से पधारे कथावाचक श्री श्री 1008 सुशील माधव जी महाराज का ग्रामीणों ने पारंपरिक तरीके से अंगवस्त्र, पाग और पुष्पमाला पहनाकर भव्य स्वागत एवं सम्मान किया. श्रद्धालुओं ने उनका अभिनंदन करते हुए कथा के सफल आयोजन की कामना की. कथावाचक का सम्मान करने वालों में पूर्व मुखिया बाबू प्रसाद यादव, सेवानिवृत्त शिक्षक रामकृष्ण पोद्दार, राजेंद्र महतो, डॉ. संजीव कुमार भारती, रामचंद्र महतो, रामचंद्र पंडित, हीरालाल महतो सहित कई गणमान्य ग्रामीण शामिल रहे.

धार्मिक चेतना और सामाजिक सद्भाव बढ़ाने का है उद्देश्य

आयोजकों ने बताया कि प्रसिद्ध संत बाबा राम लखन दास के नेतृत्व में आयोजित इस श्रीमद्भागवत कथा का उद्देश्य समाज में धार्मिक चेतना, शांति, सद्भाव और नैतिक मूल्यों का प्रसार करना है. कथा के दौरान प्रतिदिन भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं, धर्म, भक्ति और मानव जीवन के आदर्शों पर प्रवचन किया जाएगा.

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए किए गए व्यापक इंतजाम

धार्मिक आयोजन को लेकर पूरे चलकी गांव में उत्साह का माहौल है. कथा स्थल को आकर्षक ढंग से सजाया गया है तथा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए व्यापक व्यवस्थाएं की गई हैं. आयोजन समिति के साथ-साथ गांव के सभी लोग तन, मन और धन से इस आयोजन को सफल बनाने में जुटे हुए हैं.

प्रतिदिन उमड़ने की उम्मीद है श्रद्धालुओं की भीड़

ग्रामीणों का कहना है कि ऐसे धार्मिक आयोजनों से समाज में आपसी भाईचारा, प्रेम और सद्भाव की भावना मजबूत होती है. आयोजन समिति के अनुसार श्रीमद्भागवत कथा के दौरान प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है.

Also Read : आधे घंटे की बारिश में डूबे दाउदनगर के दोनों राष्ट्रीय राजमार्ग, जल निकासी व्यवस्था की खुली पोल



विज्ञापन
Rajesh Kumar

लेखक के बारे में

By Rajesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन