बेगूसराय में पहली बार चेक बाउंस मामलों के लिए विशेष लोक अदालत, 26.84 लाख रुपये पर हुआ समझौता

Updated:
विज्ञापन

प्रतीकात्मक तस्वीर

Begusarai News : बेगूसराय में चेक बाउंस मामलों के त्वरित निपटारे के लिए पहली बार विशेष लोक अदालत का आयोजन किया गया। इस पहल से 26.84 लाख रुपये की समझौता राशि पर कई मामलों का समाधान हुआ, जिससे अदालतों का बोझ भी कम होगा।

विज्ञापन

Begusarai News : जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से शनिवार को जिला न्यायालय बेगूसराय एवं मंझौल अनुमंडल न्यायालय में चेक बाउंस मामलों के निस्तारण के लिए विशेष लोक अदालत का आयोजन किया गया. विशेष लोक अदालत का विधिवत उद्घाटन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ऋषिकांत तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डीएलएसए) के सचिव कर्ण निधि प्रसाद आर्य ने संयुक्त रूप से किया. इस अवसर पर न्यायाधीश दिव्या शेखर, नवीन कुमार श्रीवास्तव, श्रीराम झा समेत अन्य न्यायिक पदाधिकारी उपस्थित रहे.

आपके शहर में

विज्ञापन

चेक बाउंस मामलों की सुनवाई के लिए गठित की गईं दो पीठें

विशेष लोक अदालत में केवल चेक बाउंस मामलों की सुनवाई की गई. इसके सफल संचालन के लिए दो पीठों का गठन किया गया था. पहली पीठ जिला न्यायालय, बेगूसराय में गठित की गई, जिसके पीठासीन पदाधिकारी न्यायिक दंडाधिकारी निहारिका सिंह थीं. इस पीठ में सदस्य के रूप में तौसीफ अहमद एवं शैलेश कुमार शामिल रहे. दूसरी पीठ मंझौल अनुमंडल न्यायालय में गठित की गई, जिसके पीठासीन पदाधिकारी एसजीजेएम मुकेश कुमार थे.

26.84 लाख रुपये की समझौता राशि पर हुआ निस्तारण

विशेष लोक अदालत के दौरान पक्षकारों के बीच कुल 26 लाख 84 हजार रुपये की समझौता राशि पर सहमति बनी और संबंधित मामलों का सफलतापूर्वक निस्तारण किया गया. लोक अदालत के माध्यम से पक्षकारों को त्वरित, सरल और आपसी सहमति से न्याय प्राप्त हुआ.

जिले में पहली बार हुआ ऐसा आयोजन

जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अनुसार, बेगूसराय जिले में पहली बार केवल चेक बाउंस मामलों के निस्तारण के लिए विशेष लोक अदालत का आयोजन किया गया. इस पहल से लंबित मामलों के शीघ्र निपटारे के साथ-साथ न्यायालयों पर लंबित मामलों का बोझ कम करने में भी मदद मिलेगी.

Also Read : आधे घंटे की बारिश में डूबे दाउदनगर के दोनों राष्ट्रीय राजमार्ग, जल निकासी व्यवस्था की खुली पोल



विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन