बेगूसराय: बिहार बंद का मिला-जुला असर, ट्रैफिक चौक पर सड़क जाम; आठ छात्र-युवा नेता हिरासत में

बेगूसराय में शुक्रवार को आइसा और आरवाईए द्वारा आहूत बिहार बंद का असर देखा गया. शहर के ट्रैफिक चौक पर छात्रों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया, जिससे एनएच 31 पर आवागमन बाधित हुआ. प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए आठ छात्र-युवा नेताओं को हिरासत में लिया.
Begusarai News: बेगूसराय में आइसा और आरवाईए के आह्वान पर शुक्रवार को आयोजित बिहार बंद का जिले में मिला-जुला असर देखने को मिला. शहर के अधिकांश बाजार सामान्य दिनों की तरह खुले रहे. बंद के दौरान आइसा और आरवाईए के बैनर तले सैकड़ों छात्र-युवा जुलूस निकालते हुए ट्रैफिक चौक पहुंचे और सड़क जाम कर केंद्र व राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. सड़क जाम के कारण एनएच 31 पर करीब एक घंटे तक आवागमन पूरी तरह प्रभावित रहा.
प्रशासन की पहल, आठ छात्र-युवा नेता लिए गए हिरासत में
सड़क जाम की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी श्रीकांत शास्त्री, पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार और सदर एसडीएम अश्विनी कुमार समेत कई वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों को समझाने-बुझाने का प्रयास किया. इसके बाद पुलिस ने आइसा नेता अजय कुमार, सोनू फरनाज़, विशाल पासवान, अभिषेक आनंद, विक्की कुमार तथा आरवाईए नेता राम कुमार तांती, बीरू महतो और भीम आर्मी के संगम कुमार समेत कुल आठ छात्र एवं युवा नेताओं को हिरासत में लेकर जीरोमाइल ओपी भेज दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










