बेगूसराय: कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष रजनीकांत पाठक की माता मालती देवी का निधन, सिमरिया घाट पर हुआ अंतिम संस्कार

Author Vikash Kumar|Edited by Vikash Jha
Updated:
विज्ञापन
मृतका मालती देवी को देखने उमड़ी भीड़ | Prabhat Khabar Network

मृतका मालती देवी को देखने उमड़ी भीड़ | Prabhat Khabar Network

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष रजनीकांत पाठक की मां मालती देवी का 80 वर्ष की आयु में निधन हो गया। पार्थिव शरीर पैतृक गांव लाया गया, जहां श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लगा रहा।

विज्ञापन

Begusarai News: बेगूसराय जिले के बखरी प्रखंड अंतर्गत शकरपुरा निवासी कांग्रेस पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष रजनीकांत पाठक की माता और स्थानीय पार्षद उमेश पाठक की भाभी मालती देवी (80 वर्ष) का शुक्रवार की देर शाम पटना में निधन हो गया. वे पिछले एक सप्ताह से अस्वस्थ चल रही थीं. शनिवार की सुबह उनका पार्थिव शरीर शकरपुरा स्थित पैतृक आवास लाया गया, जहां अंतिम दर्शन के लिए लोगों का तांता लग गया.

पैतृक आवास पर श्रद्धांजलि देने पहुंचे जनप्रतिनिधि और ग्रामीण

पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और आम लोगों ने पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी तथा शोक-संतप्त परिवार के प्रति संवेदना जताई. पुत्र रजनीकांत पाठक ने बताया कि उनकी माता अपने पीछे तीन पुत्रों सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गई हैं.

सिमरिया घाट पर विधि-विधान से संपन्न हुआ अंतिम संस्कार

दिवंगत मालती देवी के निधन पर नगर परिषद की सभापति गीता देवी कुशवाहा, जदयू के पूर्व जिलाध्यक्ष भूमिपाल राय, पूर्व उपमुख्य पार्षद मनटुन सिंह, पार्षद उमेश पाठक, मधुसूदन महतो, अमरनाथ पाठक, कृष्ण मोहन चौधरी, मोहन पोद्दार, विनोद शर्मा, पवन सिंह, राघव सिंह, कृष्णदेव राय और कृष्णमोहन सिंह सहित कई गणमान्य लोगों ने गहरा शोक व्यक्त किया. इसके बाद सिमरिया स्थित पवित्र गंगा घाट पर पूरे विधि-विधान के साथ उनका अंतिम संस्कार संपन्न कराया गया.


विज्ञापन
Vikash Kumar

लेखक के बारे में

By Vikash Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन