बेगूसराय: रंगमंच और ललित कला जगत के स्तंभ इन्द्र देव सिंह का निधन, बखरी में शोक की लहर

Author Vikash Kumar|Edited by Vikash Jha
Updated:
विज्ञापन
मृतक इंद्रदेव सिंह का फाइल फोटो | Prabhat Khabar Network

मृतक इंद्रदेव सिंह का फाइल फोटो | Prabhat Khabar Network

बेगूसराय जिले के बखरी के प्रसिद्ध रंगकर्मी, चित्रकार और हिन्द कला परिषद् के संस्थापक सदस्य इन्द्र देव सिंह का निधन हो गया है. उन्होंने कला, संस्कृति और अनुमंडल आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी.

विज्ञापन

Begusarai News: बेगूसराय जिले के बखरी के प्रसिद्ध रंगकर्मी, चित्रकार और हिन्द कला परिषद् के संस्थापक सदस्य इन्द्र देव सिंह का पटना के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया. उनके निधन की जानकारी हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव एवं उनके अनुज सुभाष सिंह परमार ने दी. शनिवार को उनका पार्थिव शरीर बखरी स्थित पैतृक आवास पर पहुंचते ही अंतिम दर्शन के लिए लोगों का तांता लग गया.

कला, संस्कृति और अनुमंडल आंदोलन में निभाई महत्वपूर्ण भूमिका

श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए भाजपा के जिला प्रवक्ता सिधेश आर्य ने कहा कि इन्द्र देव सिंह रंगमंच की अप्रतिम धरोहर थे. उन्होंने नब्बे के दशक में अनुमंडल आंदोलन के संयोजक के रूप में बखरी के विकास के लिए संघर्ष का मार्ग प्रशस्त किया था. अभाविप के पूर्व अध्यक्ष राजेश अग्रवाल ने उनके निधन को कला जगत के लिए अपूरणीय क्षति बताया.

संस्थाओं और गणमान्य लोगों ने जताया गहरा शोक

हिन्द कला परिषद् और श्री विश्वबंधु पुस्तकालय परिवार ने अपने संस्थापक सदस्य के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है. शोक जताने वालों में हिन्द कला परिषद् के अध्यक्ष कृष्ण बंधु स्वर्णकार, पवन कुमार नेमानी, अशोक केसरी, घासी राम पोद्दार, सीताराम केसरी, पवन कुमार सुमन, संतोष भारती गुड्डू, अमित पोद्दार, नीरज नवीन और कौशल किशोर क्रांति समेत कई गणमान्य लोग शामिल हैं.

सांस्कृतिक और सामाजिक क्षेत्र में बना रहेगा उनका योगदान

कला, साहित्य, सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े तमाम लोगों ने इन्द्र देव सिंह को नमन करते हुए उनके योगदान को याद किया. उनका निधन न केवल बखरी बल्कि पूरे क्षेत्र के कला एवं सांस्कृतिक जगत के लिए एक कभी न पूरी होने वाली क्षति माना जा रहा है.


विज्ञापन
Vikash Kumar

लेखक के बारे में

By Vikash Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन