Begusarai News : बदमाश दोस्तों को घर लाने से मना करने पर छोटे भाई को पीटकर मार डाला

Begusarai News : थाना क्षेत्र के समस्तीपुर गांव से दिल दहला देने वाली घटना सामने आया है. मामूली विवाद में बड़े भाई ने पिता के सामने ही छोटे भाई की पीट-पीट कर हत्या कर दी.
साहेबपुरकमाल. थाना क्षेत्र के समस्तीपुर गांव से दिल दहला देने वाली घटना सामने आया है. मामूली विवाद में बड़े भाई ने पिता के सामने ही छोटे भाई की पीट-पीट कर हत्या कर दी. घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है. ग्रामीणों एवं परिजनों के अनुसार, समस्तीपुर पंचायत के वार्ड 4 निवासी घुटो साह के चार पुत्र है और बड़ा परिवार होने के कारण पुराने घर से कुछ दूरी पर नया मकान बनाया. जिसमें परिवार के सभी लोग नए मकान में ही रहता है.
मारपीट के दौरान बचाने आये पिता को डंडे से प्रहार किया जख्मी
घटना के कारण को लेकर बताया जाता है कि घुटो साह का बड़ा पुत्र लभर कुमार उर्फ संजय साह का गांव के कुछ गलत लड़कों के साथ संबंध था. इस कारण उसका साथी बराबर उसके घर आता जाता था. इस पर संजय का छोटा भाई 35 वर्षीय सुरेंद्र उर्फ शुलो साह अपने बड़े भाई को बाहरी लोगों को घर के अंदर ले जाने से मना करता था. शुलो का कहना था कि घर में जवान बेटी रहती है और ऐसे में बाहरी लोगों को घर के अंदर बैठाना ठीक नहीं है, लेकिन छोटे भाई के प्रतिकार का बड़े भाई पर कोई असर नहीं होता था. गुरुवार की रात भी गांव के ही तीन लड़का उसके घर पहुंचा, तो शुलो ने उसे ही यहां आने से मना कर दिया. इस पर उसका बड़ा भाई आग बबूला हो गया और छोटा भाई को गाली-गलौज करने लगा. इस पर दोनों भाई में झगड़ा शुरू हो गया और बड़ा भाई, उसका पुत्र एवं उसका बाहरी साथी सभी मिलकर उसके साथ मारपीट करने लगा, जिस पर शुलो जान बचाने भागकर पुराने घर आ गया. वहां उसके पिता भी मौजूद थे. इसी बीच बड़ा भाई और उसका सभी साथी भी पीछा करते हुए पहुंच गया और बेरहमी से पिटाई करने लगा. बीच-बचाव करने में पिता को भी नहीं बख्शा और उसके हाथ पर भी डंडा से प्रहार कर दिया, जिससे हाथ जख्मी हो गया. शुलो उर्फ सुरेंद्र की इतनी पिटाई की गयी कि उसकी हालत खराब हो गई. बाद में परिजनों ने उसे इलाज के लिए बेगूसराय ले गया, जहां इलाज के दौरान ही उसकी मौत हो गयी. सुबह शव को लेकर पहुंचते ही कोहराम मच गया. मौत की खबर मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी. शुलो को दो पुत्री और एक पुत्र है. वह ठेला पर सब्जी बेचकर परिवार का भरण पोषण करता था.पुलिस ने दो लोगों को किया गिरफ्तार
समस्तीपुर गाँव में भाई दवेसर भाई की हत्या की खबर मिलते ही बलिया डीएसपी नेहा कुमारी, थाना प्रभारी राजीव रंजन भी दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन शुरू कर दी .पुलिस पदाधिकारी ने मृतक के परिजन और ग्रामीणों से घटना को लेकर पूछताछ कर घटना के कारण और घटना में शामिल लोगों के बारे में जानकारी प्राप्त किया और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया. मौके पर मुखिया संजय यादव और सरपंच मनोज सिंह ने भी घटना की निंदा करते हुए दोषी को शीघ्र गिरफ्तार कर कठोर सजा दिलाने का मांग किया. थाना प्रभारी राजीव रंजन ने बताया कि मृतक की पत्नी विभा देवी के आवेदन पर मामला दर्ज कर लिया गया है, जिसमें मुख्य अभियुक्त संजय साह के पुत्र दीपक कुमार के साथ लक्ष्मण साह के पुत्र निकेत उर्फ गोलू कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया. सरपंच मनोज सिंह ने बताया कि दीपक कुमार को हमने पकड़कर थाना पहुंचाया, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




