बिहार विप की शिक्षा समिति के सदस्य पहुंचे संघ कार्यालय, किया गया स्वागत

Updated:
विज्ञापन
बिहार विप की शिक्षा समिति के सदस्य पहुंचे संघ कार्यालय, किया गया स्वागत

जिला माध्यमिक शिक्षक संघ,भवन बेगूसराय में बिहार विधान परिषद की शिक्षा समिति के सदस्य द्वय वीरेन्द्र नारायण यादव एवं प्रो संजय कुमार सिंह का आगमन हुआ.

विज्ञापन

बेगूसराय. जिला माध्यमिक शिक्षक संघ,भवन बेगूसराय में बिहार विधान परिषद की शिक्षा समिति के सदस्य द्वय वीरेन्द्र नारायण यादव एवं प्रो संजय कुमार सिंह का आगमन हुआ. इस अवसर पर राज्य उपाध्यक्ष डॉ सुरेश प्रसाद राय, प्राच्य प्रभा के प्रबंध संपादक चंद्र किशोर कुमार, जिला अध्यक्ष उमानंद चौधरी, सचिव रणजीत कुमार, सदस्य राज्य कार्य समिति डॉ सुदर्शन कुमार, मूल्यांकन परिषद् बेगूसराय के सचिव सुधीर सिंह, संयुक्त गणेश झा, प्रमंडल कार्य समिति सदस्य अरूण कुमार हरि, बेगूसराय अनुमंडल सचिव अरविंद कुमार, नगर सचिव अरुण कुमार, वीरपुर प्रखंड सचिव नीरज कुमार, अनुमंडल कार्य समिति सदस्य अमित कुमार आदि उपस्थित थे. संघ के पदाधिकारियों ने पौधा और चादर से सम्मानित किया . संघ के राज्य उपाध्यक्ष डॉ सुरेश प्रसाद राय ने प्रधानाध्यापकों का पदास्थापन एवं सेवा निरंतरता , स्थानांतरण सभी कोटि के शिक्षकों एवं पुस्तकालयाध्यक्षों तथा शिक्षकेत्तर कर्मचारियों के समस्याओं संबंधी विषयों पर अपनी स्पष्ट राय रखते हुए उसके सामाधान के लिए सरकार पर दबाव बनाने का अनुरोध किया गया. दोनों पार्षदों ने आश्वस्त किया कि हम सब मिलकर इन समस्याओं का निदान अवश्य करायेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Manish Kumar

लेखक के बारे में

By Manish Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन