ePaper

बरौनी होकर गुजरेंगी नयी दिल्ली व आनंद विहार के लिए कई जोड़ी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें

Updated at : 03 Sep 2025 9:21 PM (IST)
विज्ञापन
बरौनी होकर गुजरेंगी नयी दिल्ली व आनंद विहार के लिए कई जोड़ी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें

आगामी पर्व त्यौहारों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ के मद्देनजर उनकी सुविधा हेतु पूर्व मध्य रेल क्षेत्राधिकार के बरौनी सहित विभिन्न स्टेशनों से नई दिल्ली, दिल्ली, आनंद विहार के मध्य कई जोड़ी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जाएगा.

विज्ञापन

बरौनी. आगामी पर्व त्यौहारों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ के मद्देनजर उनकी सुविधा हेतु पूर्व मध्य रेल क्षेत्राधिकार के बरौनी सहित विभिन्न स्टेशनों से नई दिल्ली, दिल्ली, आनंद विहार के मध्य कई जोड़ी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जाएगा. इस संबंध में पूर्व मध्य रेल हाजीपुर मुख्यालय मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने बताया कि गाड़ी सं. 04454/04453 नई दिल्ली-मानसी-नई दिल्ली फेस्टिवल स्पेशल (खगड़िया-बरौनी-शाहपुर पटोरी-हाजीपुर-गोरखपुर-ऐशबाग के रास्ते) – गाड़ी सं. 04454 नई दिल्ली-मानसी फेस्टिवल स्पेशल 29.09.25 से 30.11.25 तक प्रतिदिन नई दिल्ली से 20.00 बजे खुलकर अगले दिन 23.30 बजे मानसी पहुंचेगी. वापसी में गाड़ी सं. 04453 मानसी-नई दिल्ली फेस्टिवल स्पेशल 01.10.25 से 02.12.25 तक प्रतिदिन मानसी से 01.10 बजे खुलकर अगले दिन 03.00 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी. गाड़ी सं. 04008/04007 आनंद विहार-जोगबनी-आनंद विहार फेस्टिवल स्पेशल (पूर्णिया-कटिहार-मानसी-खगड़िया-बरौनी-शाहपुर पटोरी-हाजीपुर-बलिया-गाजीपुर-वाराणसी के रास्ते ) गाड़ी सं. 04008 आनंद विहार-जोगबनी फेस्टिवल स्पेशल 20.09.25 से 29.11.25 तक सप्ताह के प्रत्येक शनिवार को आनंद विहार से 08.30 बजे खुलकर अगले दिन 17.00 बजे जोगबनी पहुंचेगी. वापसी में गाड़ी सं. 04007 जोगबनी-आनंद विहार फेस्टिवल स्पेशल 21.09.25 से 30.11.25 तक सप्ताह के प्रत्येक रविवार को जोगबनी से 18.30 बजे खुलकर मंगलवार को 03.00 बजे आनंद विहार पहुंचेगी. गाड़ी सं. 04060/04059 आनंद विहार-जयनगर-आनंद विहार फेस्टिवल सुपरफास्ट स्पेशल (दरभंगा-समस्तीपुर-बरौनी-मोकामा-पटना-डीडीयू-प्रयागराज के रास्ते ) गाड़ी सं. 04060 आनंद विहार-जयनगर फेस्टिवल सुपरफास्ट स्पेशल 25.09.25 से 27.11.25 तक सप्ताह के प्रत्येक गुरूवार को आनंद विहार से 09.00 बजे खुलकर अगले दिन 01.00 बजे पटना जं. रूकते हुए 07.30 बजे जयनगर पहुंचेगी. वापसी में गाड़ी सं. 04059 जयनगर-आनंद विहार फेस्टिवल सुपरफास्ट स्पेशल 26.09.25 से 28.11.25 तक सप्ताह के प्रत्येक शुक्रवार को जयनगर से 10.00 बजे खुलकर अगले दिन 08.40 बजे आनंद विहार पहुंचेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MANISH KUMAR

लेखक के बारे में

By MANISH KUMAR

MANISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन