कैडर रिस्ट्रक्चरिंग की मांग को लेकर बरौनी में लोको रनिंग स्टाफ का धरना-प्रदर्शन

Updated:
विज्ञापन

बरौनी स्टेशन पर अपनी विभिन्न मांगों को लेकर रेलकर्मी ने किया विरोध प्रदर्शन

Begusarai News : बरौनी जंक्शन पर लोको रनिंग स्टाफ ने कैडर रिस्ट्रक्चरिंग और लंबित मांगों को लेकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया. रेलवे कर्मियों ने अपनी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया.

विज्ञापन

Begusarai News : बरौनी जंक्शन के प्लेटफॉर्म संख्या तीन और चार पर गुरुवार को ऑल इंडिया लोको रनिंग स्टाफ एसोसिएशन (एआईएलआरएसए) की बरौनी शाखा के तत्वावधान में धरना-प्रदर्शन किया गया. केंद्रीय कमेटी के आह्वान पर देशभर के विभिन्न क्रू लॉबी में आयोजित विरोध कार्यक्रम के तहत लोको रनिंग स्टाफ ने लंबित कैडर रिस्ट्रक्चरिंग और अपग्रेडेशन की मांग उठायी.

शाखा अध्यक्ष और संयुक्त सचिव की अध्यक्षता में हुआ कार्यक्रम

धरना-प्रदर्शन कार्यक्रम की अध्यक्षता शाखा अध्यक्ष कॉमरेड मुकेश कुमार यादव और संयुक्त सचिव कॉमरेड बिपिन कुमार ने की. इस दौरान लोको रनिंग स्टाफ से जुड़े कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आवाज बुलंद की और कैडर रिस्ट्रक्चरिंग की प्रक्रिया में उचित सुधार करने की मांग की.

अन्य रेलवे कैडर के अपग्रेडेशन का दिया उदाहरण

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शाखा सचिव कॉमरेड प्रदीप कुमार ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में रेलवे की कई अन्य श्रेणियों के वेतन और पदों में कैडर रिस्ट्रक्चरिंग के माध्यम से अपग्रेडेशन किया गया है, जबकि लोको रनिंग कैडर को उस अनुपात में रिस्ट्रक्चरिंग और अपग्रेडेशन का लाभ नहीं दिया गया. उन्होंने इस मामले में लोको रनिंग स्टाफ के साथ भेदभाव का आरोप लगाया.

रेलवे परिचालन में लोको रनिंग स्टाफ की भूमिका अहम

वक्ताओं ने कहा कि लोको रनिंग स्टाफ भारतीय रेलवे के मुख्य परिचालन कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. ट्रेन संचालन, गति नियंत्रण और यात्रियों एवं माल का सुरक्षित परिवहन उनकी प्रमुख जिम्मेदारियों में शामिल है. उन्होंने कहा कि लोको रनिंग स्टाफ द्वारा किया जाने वाला कार्य रेलवे की मुख्य परिचालन गतिविधियों का महत्वपूर्ण हिस्सा है.

Also Read : पृथ्वीराज चौहान स्मृति भवन पहुंचे एमएलसी संजय कुमार सिंह, प्रतिमाओं पर किया माल्यार्पण

तकनीकी विकास के साथ बढ़ा काम और जिम्मेदारी

वक्ताओं ने कहा कि रेलवे में तकनीकी विकास, ऑटोमैटिक सिग्नलिंग, नई रेल लाइनों के निर्माण और अन्य आधारभूत संरचनाओं के विस्तार से कई विभागों में मानवबल की आवश्यकता कम हुई है. हालांकि, ट्रेन संचालन से सीधे जुड़े कर्मचारियों की कमी के कारण लोको रनिंग स्टाफ के कार्यभार और जिम्मेदारियों में वृद्धि हुई है. उन्होंने कहा कि बढ़ते दबाव के बीच रनिंग स्टाफ को लगातार अधिक जिम्मेदारियों का निर्वहन करना पड़ रहा है.

बढ़ते कार्यभार से मानसिक और शारीरिक दबाव का आरोप

अन्य वक्ताओं ने कहा कि लगातार बढ़ते कार्यभार और काम के दबाव के कारण रनिंग स्टाफ को शारीरिक और मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. वक्ताओं का आरोप था कि ट्रेन संचालन की सुरक्षा की बड़ी जिम्मेदारी लोको रनिंग स्टाफ पर है, लेकिन उनकी समस्याओं और मांगों के समाधान की दिशा में अपेक्षित कदम नहीं उठाये जा रहे हैं.

Also Read : औरंगाबाद के ओबरा में बिजली कटौती से भड़के ग्रामीण, विद्युत कार्यालय के बाहर किया प्रदर्शन

रेलवे बोर्ड और सीआरसी पर सौतेले व्यवहार का आरोप

धरना-प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने रेलवे बोर्ड और सीआरसी पर लोको रनिंग स्टाफ के साथ दोहरे मापदंड अपनाने और सौतेला व्यवहार करने का आरोप लगाया. उन्होंने लंबित कैडर रिस्ट्रक्चरिंग की मांगों को जल्द पूरा करने की अपील की.

कई लोको रनिंग स्टाफ ने किया संबोधित

धरना-प्रदर्शन में शाखा सचिव कॉमरेड प्रदीप कुमार, शाखा अध्यक्ष कॉमरेड मुकेश कुमार यादव, संयुक्त सचिव कॉमरेड बिपिन कुमार, संजय कुमार, राजेश कुमार, राकेश सिन्हा, सुनील, राहुल राय, अंशु, अभय, प्रवीर और बीएन राय समेत अन्य लोगों ने कार्यक्रम को संबोधित किया.

Also Read : औरंगाबाद में जमीन निबंधन व्यवस्था हुई पेपरलेस, 17 अगस्त से दाउदनगर में भी लागू होगी डिजिटल प्रणाली


विज्ञापन
Niraj Kumar

लेखक के बारे में

By Niraj Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन