बेगूसराय: दिल्ली में छिपा था गोलीकांड का आरोपी, बलिया पुलिस ने किया गिरफ्तार

Author Krishna
Updated:
विज्ञापन
बेगूसराय: दिल्ली में छिपा था गोलीकांड का आरोपी, बलिया पुलिस ने किया गिरफ्तार

Begusarai Crime News : घटना 20 जून को पहाड़पुर स्थित तुलसी टोला गांव में हुई थी. घायल चिकित्साकर्मी के भाई के आवेदन पर छह लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी.

विज्ञापन

Begusarai Crime News : भूमि विवाद में ग्रामीण पशु चिकित्साकर्मी को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल करने के मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी को बलिया पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है, जबकि अन्य नामजद आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है.

20 जून को मारी थी गोली

थानाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार ने सोमवार को बताया कि बलिया थाना कांड संख्या 343/26 के तहत इस मामले की जांच की जा रही है. घटना 20 जून को थाना क्षेत्र के पहाड़पुर स्थित तुलसी टोला गांव में हुई थी. घायल पशु चिकित्साकर्मी नवीन कुमार झा के भाई उमेश झा के आवेदन पर छह लोगों के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी.

गोली लगने से घायल हो गए थे चिकित्सक

पुलिस के अनुसार, घटना के दिन नवीन कुमार झा गांव में एक ग्रामीण के पशु का इलाज कर घर लौट रहे थे. इसी दौरान मुख्य आरोपी प्रिंस कुमार अपने साथियों के साथ वहां पहुंचा और भूमि विवाद को लेकर उन पर गोली चला दी. गोली उनके पेट में लगी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए. प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए बेगूसराय से पटना रेफर किया गया था.

अन्य की तलाश में जुटी पुलिस

थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना के बाद से आरोपी फरार था. गुप्त सूचना और तकनीकी अनुसंधान के आधार पर पुलिस ने दिल्ली में छापेमारी कर पहाड़पुर वार्ड संख्या 10 निवासी अनिल महतो के पुत्र प्रिंस कुमार को गिरफ्तार कर लिया.आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद सोमवार को उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. पुलिस का कहना है कि मामले में नामजद अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.

इसे भी पढ़ें. बेगूसराय में अनियंत्रित होकर पलटा ई-रिक्शा, एक की मौत, महिला समेत दो बच्चियां घायल

विज्ञापन
Krishna

लेखक के बारे में

By Krishna

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन