ePaper

काली पूजा को लेकर निकाली गयी कलश शोभायात्रा

Updated at : 21 Oct 2025 9:29 PM (IST)
विज्ञापन
काली पूजा को लेकर निकाली गयी कलश शोभायात्रा

गढ़पुरा पंचायत के सार्वजनिक काली पूजा समिति धरमपुर के द्वारा कलश शोभा यात्रा निकाली गई.

विज्ञापन

गढ़पुरा. गढ़पुरा पंचायत के सार्वजनिक काली पूजा समिति धरमपुर के द्वारा कलश शोभा यात्रा निकाली गई. गाजे बाजे के साथ निकाली गई कलश यात्रा काली मंदिर परिसर से निकाली गई जो मैसना तालाब में जल भरकर मैसना गाँव का भ्रमण करते हुए गढ़पुरा चौक से होकर धरमपुर पेट्रोल पम्प पहुंची उसके बाद पुनः काली मंदिर पहुंचकर विधि विधान के साथ कलश को स्थापित किया गया. इस दौरान गढ़पुरा थाना के सहायक पुअनि कैलाश प्रसाद अपने दलबल के साथ सुरक्षा व्यवस्था में थे. वहीं ग्रामीणों में कमिटी के अध्यक्ष दीपक कुमार, विनय चौरसिया, भूषण कुमार, चंदन कुमार यादव,सचिन कुमार, मिंटू कुमार, राजकुमार, कपिलदेव वर्मा, समेत दर्जनों लोग मौजूद थे. जबकि मंगलवार को प्रखंड के कोरैय, हरखपुरा, धरमपुर, गढ़पुरा, रक्सी समेत अन्य जगहों पर काली मंदिर का पट खुलते ही दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ जमा हो गया. इसको लेकर क्षेत्र का माहौल पूरी तरह से भक्तिमय बना हुआ था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MANISH KUMAR

लेखक के बारे में

By MANISH KUMAR

MANISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन