ePaper

आपदा पीड़ितों के लिए चल रही योजनाओं के बारे में दी गयी जानकारी

Updated at : 06 May 2025 10:12 PM (IST)
विज्ञापन
आपदा पीड़ितों के लिए चल रही योजनाओं के बारे में दी गयी जानकारी

नगर निगम वार्ड 19 कैथमा स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय के प्रांगण में जिला विधिक सेवा प्राधिकार के बैनर तले आपदा विषय पर जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

मटिहानी. नगर निगम वार्ड 19 कैथमा स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय के प्रांगण में जिला विधिक सेवा प्राधिकार के बैनर तले आपदा विषय पर जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया. इस जागरूकता शिविर की अध्यक्षता विद्यालय के प्राचार्य मनोज कुमार ने की. साथ ही साथ उपस्थित सभी अतिथियों का अंगवस्त्र एवं बुके के द्वारा स्वागत किया और उपस्थित अभिभावकों ग्रामीण एवं बच्चों से बताया कि आज हमारे विद्यालय में जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव एसीजेएम करूणानिधी प्रसाद आर्या एवं उनकी टीम की टीम आपदा विषय पर अधिक जागरूकता करने यहां आयी है. मैं उन सभी का स्वागत करता हूं. मौके पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव न्यायाधीश करुणानिधि प्रसाद आर्या ने उपस्थित लोगों को जिला विधिक सेवा प्राधिकार के बारे में विस्तृत रूप से बताया.

लोगों से योजनाओं का लाभ लेने की अपील

मौके पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव करूणानिधि प्रसाद आर्या ने कहा कि जिला विधिक सेवा प्राधिकार प्रत्येक रविवार को अलग-अलग विषयों पर जागरूकता शिविर का आयोजन करती है. आज उसी क्रम आपलोगों के बीच आपदा विषय पर जागरूक करने आया हूं. उन्होने उपस्थित लोगों को आपदा पीडितों के लिए सरकार की योजनाओ के बारे मे विस्तृत रूप से बताया. प्राधिकार के सचिव ने बताया कि अपदा की स्थिति में हमें सरकार के द्वारा मुआवजा दिया जाता है. चाहे वह बाढ, भूकंप, सुनामी, बिजली गिरना, आगलगी आदी मे आप सभी को इस बात की जानकारी होनी चाहिये और यदि आपको इस बात की जानकारी नहीं है तो आप जिला विधिक सेवा प्राधिकार के कार्यालय से संपर्क कर वहां से भी आपदा पीड़ितों की मदद में सहायता ले सकते हैं. जिला विधिक सेवा प्राधिकार में आप लोगों के लिए किसी भी जानकारी प्राप्त करने के लिए निशुल्क व्यवस्था है . साथ ही साथ सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार करुणानिधि प्रसाद आर्या ने बताया कि आगामी 10 मई 2025 को पूरे देश में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन होना है. इसको लेकर लगातार जिला विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश पर जिले के सभी प्रखंडों में प्रचार प्रसार किया जा रहा है. आप सभी अपने सुलहनीय वादों के निपटारे हेतु जिला विधिक सेवा प्राधिकार जो व्यवहार न्यायालय परिसर में लोक अदालत के नाम से जाना जाता है. संपर्क स्थापित करें कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के कुछ बच्चे जो खेल एवं अन्य प्रतियोगिता में सफल हुए थे, उन्हें प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया. साथ ही, साथ बच्चों एवं शिक्षकों से अपील की गयी. आप सभी खूब मेहनत करें और समाज में अपना और अपने परिवार का नाम रोशन करें। कार्यक्रम में एलएडीसी के असिस्टेंट चीफ शशि भूषण प्रसाद सिंह ने उपस्थित लोगों से कहा कि जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव न्यायाधीश करुणानिधि प्रसाद आर्या आप सभी को आपदा विषय पर जागरूक करने आये हैं. उन्होंने बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकार में एलएडीसी की व्यवस्था है. जिसमें आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को निशुल्क अधिवक्ता दिया जाता है. एलएडीसी के असिस्टेंट चीफ शशि भूषण प्रसाद सिंह ने कहा कि आगामी 10 मई 2025 को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक संख्या में जुटकर अपने सुलहनीय वादों का निबटारे करवाये. कार्यक्रम में सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता राघव कुमार ,पटना उच्च न्यायालय के अधिवक्ता दीपक कुमार लोक अदालत के शैलेश कुमार, ग्रीन वैली स्कूल के निदेशक राजा कुमार, पीएलभी सौरव कुमार ने भी लोगों को जागरूक किया. मौके पर विद्यालय के सभी शिक्षक शिक्षिका छात्र-छात्राएं उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MANISH KUMAR

लेखक के बारे में

By MANISH KUMAR

MANISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन