ePaper

स्वास्थ्य विभाग की 3.47 करोड़ की योजनाओं व उपकरण का केंद्रीय मंत्री ने किया उद्घाटन

Updated at : 06 Jun 2025 9:53 PM (IST)
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग की 3.47 करोड़ की योजनाओं व उपकरण का केंद्रीय मंत्री ने किया उद्घाटन

आइओसीएल गेस्ट हाउस बरौनी रिफाइनरी से स्वास्थ्य विभाग के तीन करोड़ 47 लाख छह हजार 500 रुपये की योजनाओं एवं उपकरण का केंद्रीय मंत्री सह बेगूसराय सांसद गिरिराज सिंह ने उद्घाटन किया.

विज्ञापन

बेगूसराय. आइओसीएल गेस्ट हाउस बरौनी रिफाइनरी से स्वास्थ्य विभाग के तीन करोड़ 47 लाख छह हजार 500 रुपये की योजनाओं एवं उपकरण का केंद्रीय मंत्री सह बेगूसराय सांसद गिरिराज सिंह ने उद्घाटन किया. सबसे पहले आइओसीएल के सीएसआर फंड अंतर्गत 01 करोड़ 43 लाख 90 हजार रुपये की लागत से उपलब्ध करायी गयी 01 एनिस्थिसिया वर्क स्टेशन, 03 अल्ट्रासाउंट मशीन एवं 01 ब्लड सेप्रेटर सिविल सर्जन बेगूसराय को उपलब्ध कराया गया. सदर अस्पताल में पूर्व से ब्लड सेप्रेटर रहने के कारण उक्त ब्लड सेप्रेटर को जिला प्रशासन द्वारा रोटरी क्लब को दिया गया. साथ ही 01 अल्ट्रासाउंड मशीन अनुमंडल अस्पताल तेघड़ा तथा 01 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछवाडा को दिया गया. इसके साथ ही योजना एवं विकास विभाग अन्तर्गत नीति आयोग भारत सरकार के आकांक्षी जिला कार्यक्रम के तहत 01 करोड़ 79 हजार 120 रुपये की स्वीकृत योजना 304 हेल्थ सबसेंटर्स में एएनसी किट का उपलब्ध कराया गया. इस मौके पर स्वास्थ्य विभाग की 24 लाख 16 हजार 5 सौ रूपये की कुल तीन योजनाओं का उद्घाटन किया गया. जिसमें रोगी कल्याण समिति मद से सदर अस्पताल के दक्षिणी निकास द्वार से मुख्य सड़क तक 6 लाख 9 सौ रुपये की लागत से बने पीसीसी निर्माण कार्य, 07 लाख 68 हजार एक सौ रुपये से बने सदर अस्पताल के दक्षिणी निकास द्वार एवं पार्किंग क्षेत्र निर्माण कार्य तथा सदर अस्पताल अंतर्गत 10 लाख 47 हजार पांच सौ रुपये की लागत से बने जांच घर का निर्माण कार्य शामिल हैं. मौके पर डीएम तुषार सिंगला, नगर विधायक कुंदन कुमार, बरौनी रिफाइनरी के कार्यपालक निदेशक सत्यप्रकाश, सिविल सर्जन डॉ अशोक कुमार समेत संबंधित पदाधिकारी एवं प्रतिनिधि मौजूद थे.

10 लाभुकों को मिला आयुष्मान कार्ड

कार्यक्रम के दौरान 10 लाभुकों को सांकेतिक आयुष्मान कार्ड भी उपलब्ध कराया गया. साथ ही 06 जून से 14 जून तक आयुष्मान भारत विशेष अभियान का शुभारंभ किया गया. इस मौके पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि आइओसीएल बरौनी का बेगूसराय में रहना यह गौरव की बात है. आइओसीएल बरौनी रिफाइनरी द्वारा स्वास्थ्य के क्षेत्र में उपलब्ध कराई गयी सामग्रियों से जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था बेहतर होगी. साथ ही ब्लड सेप्रेटर मशीन रोटरी क्लब को मिलने से ब्लड बैंक की सेवाएं और बेहतर होगी. जिससे मरीजों को फायदा होगा. आयुष्मान कार्ड निर्माण को लेकर मंत्री ने कहा कि वर्तमान में 51 प्रतिशत राशन कार्डधारियों का आयुष्मान कार्ड बनाया गया है, जिसे शत-प्रतिशत करने के लिये जनवितरण केन्द्र पर भी अब आयुष्मान कार्ड का निर्माण किया जा रहा है. उन्होंने आयुष्मान कार्ड से वंचित लाभुकों को जनवितरण केंद्र पर जाकर अपना कार्ड बनाने की अपील की, ताकी सभी पात्र लाभुकों को पांच लाख तक का स्वास्थ्य लाभ दिया जा सके.

रोटरी ब्लड बैंक को मिली ब्लड सेपरेटर मशीन

इस मौके पर डीएम तुषार सिंगला ने कहा कि बरौनी रिफाइनरी एवं नीति आयोग अंतर्गत स्वीकृत 304 एएनसी किट से सदर अस्पताल में आने वाले मरीजों के साथ- साथ सुदूर एवं ग्रामीण क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं के इलाज में भी काफी कारगर होगा. इसके साथ ही सदर अस्पताल में पूर्व से ब्लड सेप्रेटर उपलब्ध है जिस कारण उक्त बल्ड सेप्रेटर रोटरी क्लब को उपलब्ध कराया जायेगा. डीएम ने कहा कि आयुष्मान कार्ड निर्माण शत प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने के लिये अब जन वितरण केंद्र पर भी आयुष्मान कार्ड का निर्माण कराया जा रहा है. अब राशन कार्ड धारी जन वितरण केंद्र से भी अपना आयुष्मान कार्ड बना सकते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MANISH KUMAR

लेखक के बारे में

By MANISH KUMAR

MANISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन