ePaper

कस्तूरबा विद्यालय की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में मचाया धमाल

Updated at : 23 Jan 2026 9:43 PM (IST)
विज्ञापन
कस्तूरबा विद्यालय की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में मचाया धमाल

कंकौल स्थित कस्तूरबा बालिका विद्यालय में कला व संस्कृति विभाग बिहार और जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में बसंतपंचमी महोत्सव-2026 व मां सरस्वती पूजनोत्सव एवं भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

बेगूसराय. कंकौल स्थित कस्तूरबा बालिका विद्यालय में कला व संस्कृति विभाग बिहार और जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में बसंतपंचमी महोत्सव-2026 व मां सरस्वती पूजनोत्सव एवं भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम का उद्घाटन एडीएम बृज किशोर चौधरी, एडीएम पीजीआरओ महेश्वर प्रसाद सिंह, डीडीसी आकाश चौधरी, एमएलसी सर्वेश कुमार, डिप्टी मेयर अनीता राय, एसडीसी पूजा कुमारी, जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी श्याम सहनी व कस्तूरबा विद्यालय की शिक्षिका जी पूर्णिमा ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया. इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम में गायन, वादन एवं नृत्य की प्रस्तुति कस्तूरबा विद्यालय की छात्राओं ने दी. जिले की चर्चित गायिका दामिनी मिश्रा ने राग- मधुवंती, सरस्वती वंदना में मेरे कंठ बसो महारानी, देश भक्ति गीत श्रोताओं को सुनाकर सबों का दिल जीत लिया. तबले पर संगत उनके पिता सदानंद मिश्रा ने किया. इस अवसर पर कंकौल कस्तूरबा विद्यालय की छात्राओं ने अपनी सुंदर स्वागत गान एवं नृत्य की प्रस्तुति दिखाकर दर्शकों से खूब तालियां बजवायी. इस अवसर पर आए हुए सभी आगत अतिथियों का भव्य स्वागत कस्तूरबा विद्यालय के संचालक मनोज कुमार, विद्यालय की लेखपाल कामिनी कुमारी, वार्डन संगीता कुमारी, विद्यालय की शिक्षिका प्रीति कुमारी, जी पूर्णिमा ने हरा पौधा और प्रतीक चिन्ह भेंट देकर की. मंच संचालन विद्यालय की शिक्षिका जी पूर्णिमा ने किया. मौके पर संभाग प्रभारी जीवीभी के सायरा खातून, एडीएमओ राजू कुमार, नगर निगम 33 के वार्ड पार्षद उमेश राय सहित कई अन्य लोग भी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MANISH KUMAR

लेखक के बारे में

By MANISH KUMAR

MANISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन