वीरपुर में देवी-देवताओं की पूजा कर श्रद्धालुओं ने मनाया बसंत उत्सव

प्रखंड क्षेत्र के बरैपुरा के देवभूमि पर शुक्रवार को हजारों श्रद्धालुओं ने देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना बसंत उत्सव मनाया.
वीरपुर. प्रखंड क्षेत्र के बरैपुरा के देवभूमि पर शुक्रवार को हजारों श्रद्धालुओं ने देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना बसंत उत्सव मनाया. अहले सुबह से ही श्रद्धालुओं ने माता काली व बाबा बसहा धाम पहुंच कर जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की, जो देर शाम तक जारी रहा. इस दौरान श्रद्धालुओं ने स्थानीय स्तर पर लगे मेले का भी आनंद उठाया. बताया गया कि बसंत पंचमी के मौके पर यहां पर हर वर्ष दूर-दूर से श्रद्धालु आते हैं और भगवान की पूजा करते हैं. सच्चे मन से पूजा करने वाले श्रद्धालुओं की हरेक मनोकामनाएं पूरी होती है. इस दौरान मंदिर परिसर को भव्य तरीके से सजाया गया था. छोटे-छोटे बच्चों के लिए छोटे-छोटे झूले का भी व्यवस्था किया गया था. मंदिर परिसर में ही प्रसाद पान आदि की स्टॉल लगाये गये थे. रंग-बिरंगी रोशनी से सजा परिसर देखने में ही अद्वितीय लग रहा था. श्रद्धालुओं के मन में हमेशा यह चल रहा था कि यहां अगर पर्यटक स्थल का दर्जा मिल जाए तो यहां का कायाकल्प ही बदल जायेगी. वहीं स्थानीय लोगों ने इस दौरान श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद के रूप में खिचड़ी भी पड़ोसा. जिसे लोगों ने खूब सराहा. इस दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मजिस्ट्रेट सहित पुलिस बल की भी प्रतिनियुक्ति की गयी थी. इसके अलावा स्थानीय स्तर पर स्वयंसेवी भी मौजूद दिखे. मुख्य पुजारी पंडित नंदकिशोर झा ने बताया यहां की महिमा अपरंपार है. सच्चे मन से मांगे गए मन्नतें पूरी होती है.मजिस्ट्रेट के रूप में प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी विजय मालाकर, प्रखंड कृषि पदाधिकारी सर्वेश कुमार, सब इंस्पेक्टर ऋषिकेश भारद्वाज, सहायक अवर निरीक्षक गौरीशंकर राम अपने दलबल के साथ उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




