ePaper

श्रीराम-जानकी क्रिकेट टूर्नामेंट के पहले क्वार्टर में गढ़पुरा ने अलौली को 20 रनों से हराया

Updated at : 30 Dec 2025 9:22 PM (IST)
विज्ञापन
श्रीराम-जानकी क्रिकेट टूर्नामेंट के पहले क्वार्टर में गढ़पुरा ने अलौली को 20 रनों से हराया

श्री राम जानकी क्रिकेट टूर्नामेंट बगरस में पहला क्वार्टर फाइनल मुकाबला गढ़पुरा बनाम अलौली के बीच खेला गया.

विज्ञापन

बखरी. श्री राम जानकी क्रिकेट टूर्नामेंट बगरस में पहला क्वार्टर फाइनल मुकाबला गढ़पुरा बनाम अलौली के बीच खेला गया.इस रोमांचक मुकाबले में गढ़पुरा की टीम ने शानदार जीत दर्ज किया है.बगरस में चल रहे प्रतिष्ठित श्री राम जानकी क्रिकेट टूर्नामेंट के पहले क्वार्टर फाइनल मुकाबले में अलौली की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया.वही पहले बल्लेबाजी करने उतरी गढ़पुरा की टीम ने 16 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर शानदार 182 रन बनाए.टीम की शुरुआत में संभली हुई रही,लेकिन मध्यक्रम के बल्लेबाजों ने तेजी से रन बटोरते हुए स्कोर को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया. इधर लक्ष्य का पीछा करने उतरी अलौली की टीम ने भी दमदार शुरुआत किया. लेकिन गढ़पुरा के गेंदबाजों ने समय–समय पर विकेट चटकाकर मैच पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली. जिससे पूरी कोशिश के बावजूद अलौली की टीम 162 रन पर ऑल आउट हो गई.इस रोमांचक मैच में गढ़पुरा ने यह मुकाबला अपने नाम कर सेमीफाइनल में जगह बना लिया.इस मुकाबले के हीरो रहे विक्की ठाकुर, जिन्होंने नाबाद 60 रन की बेहतरीन पारी खेली और साथ ही गेंदबाजी में 3 विकेट भी झटके. उनके ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया.मौके पर भूषण महतो, भोला कुमार कुशवाहा, कॉमेंटेटर हरिहर बुक्का, अजित सरकार, सुनील कुमार साहनी, अनुज, स्कोरर रामविनय, मिंटू कुमार, लाल साहेब आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MANISH KUMAR

लेखक के बारे में

By MANISH KUMAR

MANISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन