क्रिकेट मुकाबले में दिनकर क्रिकेट क्लब और बेगूसराय की टीमें जीतीं

जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित अंदर-19 क्रिकेट मुकाबले के आठवें दिन बेगूसराय क्रिकेट क्लब टीम और दिनकर क्रिकेट क्लब के टीम विजय रही.
बेगूसराय. जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित अंदर-19 क्रिकेट मुकाबले के आठवें दिन बेगूसराय क्रिकेट क्लब टीम और दिनकर क्रिकेट क्लब के टीम विजय रही. बेगूसराय के ग्रीन पार्क उलाव मैदान पर खेले जा रहे बेगूसराय क्रिकेट क्लब और तेघरा क्रिकेट क्लब के बीच के मुकाबले में बेगूसराय क्रिकेट क्लब ने तेघरा क्रिकेट क्लब को पांच विकेट से हराया. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी तेघरा क्रिकेट क्लब की टीम निर्धारित 30 ओवर के मुकाबले में 24 वे ओवर में 102 रन बनाकर ऑल आउट हो गई. जिसमें तेघड़ा क्रिकेट क्लब की ओर से सर्वाधिक रन का योगदान इरफान 31 और अमन ने 13 रन का योगदान दिया. वहीं बेगूसराय क्रिकेट क्लब की ओर से गेंदबाजी करते हुए सौरभ ने चार विकेट वहीं हर्ष और राज ने दो-दो विकेट झटके दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी बेगूसराय क्रिकेट क्लब की टीम ने लक्ष्य को 14 वे ओवर में 5 विकेट खोकर प्राप्त कर लिया. बेगूसराय क्रिकेट क्लब की ओर से सर्वाधिक रन का योगदान हर्ष ने 31 और जयंत ने 23 रन का योगदान दिया. वहीं तेघरा क्रिकेट क्लब की ओर से गेंदबाजी करते हुए सर्वाधिक विकेट सिमोन और आदर्श ने 2-2 विकेट प्राप्त किया. शानदार ऑलराउंडर खेल के प्रदर्शन करने वाले हर्ष को मैन ऑफ द मैच चुना गया. मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के सचिव मृत्युंजय कुमार वीरेश के द्वारा दिया गया. अंडर 19 क्रिकेट मुकाबले का दूसरा मैच जो फर्टिलाइजर के मैदान पर खेला जा रहा है. जिसमें दिनकर क्रिकेट क्लब ने साहेबपुर क्रिकेट क्लब के ऊपर 279 रन के अंतराल से मैच को अपने नाम किया टॉस देखकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिनकर क्रिकेट क्लब की टीम ने निर्धारित 40 ओवर के मुकाबले में 9 विकेट खोकर 379 का विशाल स्कोर खड़ा किया. जिसमें दिनकर क्रिकेट क्लब की ओर से बल्लेबाजी करते हुए सर्वाधिक रन का योगदान पुष्पम राज ने शानदार दोहरा शतक लगाते हुए कुल 125 गेंद में 203 रनों की पारी खेली. वही उनका साथ देते हुए विशाल ने 74 रन का योगदान दिया. साहेबपुरकमाल क्रिकेट क्लब की ओर से गेंदबाजी करते हुए सर्वाधिक विकेट आदित्य ने 4 और वंश ने 2 विकेट प्राप्त किया. दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी साहेबपुरकमाल क्रिकेट क्लब की टीम 17 वें ओवर 100 रन बनाकर सिमट गई. जिसमें सर्वाधिक रन का योगदान आफताब ने 33 और हिमांशु ने 17 रन का योगदान दिया. वहीं दिनकर क्रिकेट क्लब की ओर से गेंदबाजी करते हुए सर्वाधिक विकेट आयुष ने 5 और धर्मवीर ने दो विकेट प्राप्त किया. शानदार दोहरे शतक लगाने वाले पुष्पम को मैन ऑफ द मैच पुरस्कार से नवाजा गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




