ePaper

हेल्थ हेवन फाउंडेशन की मां की रसोई का हुआ उद्घाटन

Updated at : 15 Nov 2025 10:19 PM (IST)
विज्ञापन
हेल्थ हेवन फाउंडेशन की मां की रसोई का हुआ उद्घाटन

शनिवार को चित्रवाणी सिनेमा के सामने हेल्थ हेवन फाउंडेशन के निदेशक संजीव कुमार द्वारा संचालित मां की रसोई का उद्घाटन उपेंद्र प्रसाद सिंह पूर्व मेयर नगर निगम बेगूसराय एवं पूर्व मेयर आलोक कुमार अग्रवाल के द्वारा सम्मिलित रूप से किया गया.

विज्ञापन

बेगूसराय. शनिवार को चित्रवाणी सिनेमा के सामने हेल्थ हेवन फाउंडेशन के निदेशक संजीव कुमार द्वारा संचालित मां की रसोई का उद्घाटन उपेंद्र प्रसाद सिंह पूर्व मेयर नगर निगम बेगूसराय एवं पूर्व मेयर आलोक कुमार अग्रवाल के द्वारा सम्मिलित रूप से किया गया. मुख्य अतिथि के रूप में उपेंद्र प्रसाद ने कहा गरीबों को निशुल्क भोजन कराना एक बहुत ही नेक काम है एवं पीड़ित मानवता की सेवा है. जिस प्रकार एक मां स्वयं भूखी रहकर अपने बच्चों को भूखे नहीं सोने देती है उसी प्रकार का काम मां की रसोई द्वारा किया जा रहा है. इस व्यवस्था को आप चलाते रहिए यदि कोई परेशानी आती है तो हम आपके साथ हैं. विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व मेयर आलोक कुमार अग्रवाल ने कहा कि हेल्थ हेवन फाऊंडेशन के निदेशक एवं उनकी टीम की मैं प्रशंसा करता हूं. जिससे गरीब वंचित भूखे नहीं सोए उनके लिए निशुल्क खिचड़ी का स्टॉल आज से प्रत्येक दिन के लिए लगाया है. निदेशक संजीव कुमार ने बताया की गरीब की सेवा करने में एक आत्म संतोष मिलता है, यह स्टॉल प्रतिदिन चित्रवानी सिनेमा के सामने संध्या 7:00 बजे से रात्रि 9:00 बजे तक निशुल्क खिचड़ी खिलाने का काम करेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MANISH KUMAR

लेखक के बारे में

By MANISH KUMAR

MANISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन