बेगूसराय: गढ़पुरा में 'हर घर तिरंगा' अभियान को लेकर बैठक आयोजित, 12 अगस्त को सुबह 8:30 बजे निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा

Updated:
विज्ञापन

प्रखंड सभागार में बैठक में उपस्थित बीडीओ अखिलेश्वर कुमार व अन्य लोग  | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

गढ़पुरा में हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए बैठक हुई। 12 अगस्त को प्रखंड स्तर पर भव्य तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी. पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें.

विज्ञापन

Begusarai News: बेगूसराय जिले अंतर्गत गढ़पुरा प्रखंड सभागार में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 'हर घर तिरंगा' अभियान को ऐतिहासिक व सफल बनाने के उद्देश्य से सोमवार की शाम एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) अखिलेश्वर कुमार ने की. इसमें विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि, शिक्षा विभाग के प्रतिनिधि, जीविका दीदियां और पंचायत प्रतिनिधि मुख्य रूप से शामिल हुए.

विज्ञापन

12 अगस्त को सुबह 8:30 बजे निकलेगी तिरंगा यात्रा

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 12 अगस्त को सुबह 8:30 बजे प्रखंड स्तर से लेकर सभी पंचायतों में विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी. बीडीओ अखिलेश्वर कुमार ने तैयारियों का जायजा लेते हुए निर्देश दिया कि पंचायत स्तर पर जनप्रतिनिधियों, स्कूली छात्र-छात्राओं, आंगनबाड़ी सेविका-सहायिकाओं और जीविका दीदियों के संयुक्त सहयोग से तिरंगा यात्रा निकाली जाए. इसके लिए सभी संबंधित विभागों व पंचायतों को अपने-अपने क्षेत्रों का रूट चार्ट तैयार कर प्रखंड मुख्यालय को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है.

पूरे प्रखंड में 6,600 तिरंगों का हुआ वितरण

बीडीओ ने जानकारी दी कि अभियान को जन-आंदोलन का रूप देने के लिए पूरे प्रखंड क्षेत्र में पंचायतों और विभिन्न विभागों के माध्यम से लगभग 6,600 राष्ट्रीय ध्वजों का वितरण किया जा चुका है. इसका मुख्य उद्देश्य हर घर, दुकान और संस्थान तक तिरंगा पहुंचाकर आम जनता की शत-प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करना है.

राष्ट्रभक्ति और सम्मान का प्रतीक है यह अभियान

बीडीओ अखिलेश्वर कुमार ने कहा कि 'हर घर तिरंगा' अभियान महज एक औपचारिक या सरकारी कार्यक्रम नहीं है, बल्कि यह हर नागरिक के दिल में देश के प्रति अथाह सम्मान, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति की भावना को प्रज्वलित करने का अभियान है. उन्होंने सभी अधिकारियों और प्रतिनिधियों से पूरी निष्ठा के साथ इस राष्ट्रीय पर्व के आयोजन को भव्य बनाने का आह्वान किया.

Also Read: बेगूसराय के चार लाभुकों से मुख्यमंत्री ने किया संवाद, शिकायत पर त्वरित कार्रवाई का दिया निर्देश


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन