Begusarai News : गृहरक्षक भर्ती: पुनः नामांकन के लिए औपबंधिक मेधा सूची जारी, 8 जून तक आपत्ति दर्ज करने का मौका
Published by : Rajeev Kumar Updated At : 24 May 2026 10:50 AM
गृहरक्षकों की सांकेतिक तस्वीर।
Begusarai News : आपत्तियां जिला समादेष्टा कार्यालय, बिहार गृहरक्षा वाहिनी में हाथ-हाथ, पंजीकृत डाक या आधिकारिक ई-मेल के माध्यम से जमा की जा सकती हैं.
Begusarai News : सरकार के निर्देशानुसार समाहरणालय अंतर्गत बिहार गृहरक्षा वाहिनी में विज्ञापन संख्या-01/2025 के तहत गृहरक्षकों के पुनः चयन/नामांकन के लिए औपबंधिक मेधा सूची जारी कर दी गई है.
आपत्ति डाक, ई-मेल या खुद से जमा कर सकते
जिला पदाधिकारी श्रीकांत शास्त्री के निर्देश पर यह सूची जिले की आधिकारिक वेबसाइट पर अभ्यर्थियों की जानकारी एवं अवलोकन के लिए प्रकाशित की गई है. जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि औपबंधिक मेधा सूची से संबंधित किसी भी प्रकार का दावा या आपत्ति अभ्यर्थी 08 जून तक दर्ज करा सकते हैं. आपत्तियां जिला समादेष्टा कार्यालय, बिहार गृहरक्षा वाहिनी में हाथ-हाथ, पंजीकृत डाक या आधिकारिक ई-मेल के माध्यम से जमा की जा सकती हैं.
आपत्ति का निष्पादन 12 को व अंतिम चयन सूची 15 जून को प्रकाशित होगा
निर्धारित समय सीमा के बाद प्राप्त आपत्तियों पर कोई विचार नहीं किया जाएगा और उन्हें स्वतः अमान्य माना जाएगा. प्रशासन ने नामांकन प्रक्रिया को पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से पूरा करने के लिए विस्तृत कार्यक्रम भी जारी किया है. इसके अनुसार, आपत्तियों का निपटारा 12 जून को किया जाएगा, जबकि अंतिम चयन सूची और प्रतीक्षा सूची का प्रकाशन 15 जून को होगा.
चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापन 22 जून को
चयनित अभ्यर्थियों का दस्तावेज सत्यापन 22 जून को किया जाएगा. जिला प्रशासन ने सभी अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे औपबंधिक मेधा सूची का ध्यानपूर्वक अवलोकन करें और यदि कोई आपत्ति हो तो निर्धारित समय सीमा के भीतर आवश्यक दस्तावेजों के साथ उसे अवश्य दर्ज कराएं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










