Begusarai News : दोस्त सुमित ने दो भतीजों के साथ मिलकर की थी शिक्षक की हत्या
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 24 Oct 2024 9:27 PM
Begusarai News : शिक्षक बिट्टू कुमार की हत्या उसके दोस्त सुमित कुमार ने अपने दो भतीजे के साथ मिलकर की थी. घटना में उपयोग किये गये दबिया, मृतक का मोबाइल, चप्पल एवं खून लगा कपड़ा बरामद किया गया है.
बेगूसराय. शिक्षक बिट्टू कुमार की हत्या उसके दोस्त सुमित कुमार ने अपने दो भतीजे के साथ मिलकर की थी. घटना में उपयोग किये गये दबिया, मृतक का मोबाइल, चप्पल एवं खून लगा कपड़ा बरामद किया गया है. इस बात की जानकारी एसपी मनीष ने प्रेसवार्ता आयोजित कर दी. उन्होंने बताया कि 22 अक्टूबर को चकिया थाना क्षेत्र के कसहा निवासी बिट्टू कुमार का चकिया थर्मल हाल्ट के पास एक बोरे में कटा हुआ धर एवं थोड़ी ही दूर पर एक गड्ढे में उसका सिर और दोनों पैर पाया गया था. मामले की गंभीरता को देखते हुए सदर डीएसपी-2 के नेतृत्व में सूचना संकलन एवं तकनीकी अनुसंधान करते हुए मुख्य आरोपी सुमित कुमार उर्फ सुविद कुमार को उसके घर से गिरफ्तार किया गया है. इस मामले में पुलिस के सामने उसने अपनी संलिप्तता स्वीकार की है. एसपी ने बताया कि सुमित कुमार अपने दो भतीजे के साथ मिलकर अपने ही घर पर बिट्टू कुमार को बुलाकर बेहोश करते हुए दबिया से सिर एवं पैर काटकर हत्या करते हुए अलग-अलग स्थानों पर ठिकाना लगते हुए उनके परिवार को गुमराह करने के नियत से बिट्टू कुमार को पटना जाने की झूठी कहानी बताया. घटना में शामिल अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिये पुलिस छापेमारी कर रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










