आग लगने से चार दुकानें जलीं, लाखों की संपत्ति स्वाहा

थाना क्षेत्र के गोविंदपुर तीन पंचायत के मुरलीटोल चौक पर सोमवार की रात आग लगने से चार दूकान समेत दुकान में रखा हुआ लाखों का सभी सामान जलकर राख हो गया
बछवाड़ा. थाना क्षेत्र के गोविंदपुर तीन पंचायत के मुरलीटोल चौक पर सोमवार की रात आग लगने से चार दूकान समेत दुकान में रखा हुआ लाखों का सभी सामान जलकर राख हो गया. स्थानीय ग्रामीण व दमकल की टीम की मदद से किसी तरह आग पर काबू पाया गया. स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि सूरो बनियाटोल निवासी महादेव साह के मिठाई दुकान व सूरो निवासी बबलु कुमार राय के फूस से निर्मित डिप्पो में अचानक एक साथ आग लग गयी और जब तक लोग कुछ समझ पाते आग अपना विकराल रुप धारण कर लिया. देखते ही देखते समसीपुर भीड़ निवासी हरेराम राय का पान दुकान गुमटी में भी आग पकड़ लिया. ग्रामीणों ने आग लगने की सूचना दमकल कर्मी को दिया. घटना स्थल पर अग्निशामक दस्ता की टीम व स्थानीय लोगों की मदद से किसी तरह आग पर काबू पाया गया. वही एक घंटे के बाद अचानक फरछीवन निवासी अशोक शर्मा के लुहरसारी की दुकान में आग पकड़ लिया, और देखते ही देखते फुस से निर्मित दुकान समेत दुकान में रखा सभी समान जलकर राख हो गया. दमकल व ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया. स्थानीय लोगों ने बताया कि मुरली टोल चौक पर तीन दिनों के अन्दर आग लगने की दूसरी घटना है, विगत तीन दिन पूर्व आग लगने से तीन फल का दुकान जलकर राख हो गया था. लगातार हो रही अगलगी की घटना से इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




