अगलगी की घटना में चार घर व सामान जलकर राख

Updated:
विज्ञापन
अगलगी की घटना में चार घर व सामान जलकर राख

बखरी प्रखंड की बागवन पंचायत के सिनुआरी गांव में गुरुवार की दोपहर अगलगी की घटना में चार घर और उसमें रखा सभी सामान जलकर राख हो गया.

विज्ञापन

बखरी. बखरी प्रखंड की बागवन पंचायत के सिनुआरी गांव में गुरुवार की दोपहर अगलगी की घटना में चार घर और उसमें रखा सभी सामान जलकर राख हो गया. पीड़ित सभी परिवार गरीब और अनुसूचित जाति के हैं.प्राप्त जानकारी के मुताबिक घटना का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है.अगलगी के बाद गांव में अफरा तफरी मच गई. लोगों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की,लेकिन वे सफल नहीं हुए. सूचना मिलते ही अग्निशमन दस्ते ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया.तब तक बहुत देर हो चुकी थी. घटना में पवन देवी पति रितेश सदा का घर सहित पांच हजार नगद,वस्त्र,बर्तन, जेवर, मोबाइल, फर्नीचर, अनाज आदि जलकर खाक हो गया. इसी तरह पारो देवी, पाना देवी, रामरती देवी का घर और सामान जला है. घटना में सभी घरों में रखा अनाज,वस्त्र,फर्नीचर,जेवर,बर्तन,बिछावन आदि जल गए हैं. घटना के बाद सभी गरीब परिवार सड़क पर आ गए हैं. मौके पर पहुंचे अंचल कर्मियों ने घटना की जांच पड़ताल करते हुए पीड़ितों की सूची बनाकर जल्द सहायता मुहैया कराने का आश्वासन दिया है.इधर पंचायत के मुखिया योगेंद्र राय ने सभी पीड़ित परिवारों को उचित मुआवजा देने की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Manish Kumar

लेखक के बारे में

By Manish Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन