ePaper

विदेशी सैलानी पहुंचे सिमरियाधाम, छटा देख हुए मंत्रमुग्ध

Updated at : 11 Oct 2025 10:09 PM (IST)
विज्ञापन
विदेशी सैलानी पहुंचे सिमरियाधाम, छटा देख हुए मंत्रमुग्ध

आदि कुंभस्थली सिमरियाधाम न सिर्फ मिथिला वासियों के लिए बल्कि देश-प्रदेश के इतर अब विदेशी सैलानियों के लिए भी आस्था का केंद्र बनता जा रहा है.

विज्ञापन

बीहट. आदि कुंभस्थली सिमरियाधाम न सिर्फ मिथिला वासियों के लिए बल्कि देश-प्रदेश के इतर अब विदेशी सैलानियों के लिए भी आस्था का केंद्र बनता जा रहा है. शनिवार को 11 सदस्यीय विदेशी सैलानी सिमरिया धाम पहुंचे और मेला क्षेत्र का भ्रमण किया. इस दौरान लोगों के बीच आकर्षण का केन्द्र बने रहे. श्रद्धालु उन्हें अपने बीच पाकर कौतुहल भरे नजरों से देख रहे थे. भारत भ्रमण के दौरान आस्ट्रेलिया, अमेरिका, स्पेन, जापान सहित अन्य देशों के कुल 11 विदेशी पर्यटक यात्रा के क्रम में शनिवार की शाम सिमरिया गंगा धाम पहुंचे. सैलानियों के सर्वमंगला आश्रम पहुंचने पर सर्वमंगला आश्रम के अधिष्ठाता स्वामी चिदात्मनजी महाराज और व्यवस्थापक रवीन्द्रजी ब्रह्मचारी ने अंगवस्त्र देकर उन्हें सम्मानित किया. वहीं जानकारी के अनुसार सैलानियों को सिमरियाधाम के बारे में गाइड की मदद से सिमरिया घाट के आध्यात्मिक व सांस्कृतिक इतिहास से रूबरू करवाया गया. पर्यटकों की टोली सिमरियाधाम से प्रसाद,चंदन एवं गंगा की मिट्टी भी अपने साथ ले गए. विदेशी पर्यटकों ने कहा रीयली दिस इज ए ग्रेट पैलेस इन इंडिया- अगेन विजिट विथ फैमली.सिमरिया भ्रमण के दौरान भीड़ को देखकर उनकी तस्वीर अपने-अपने कैमरें में कैद करना नहीं भूले. उन्होंने भी यहां गंगा दर्शन और पूजन किया. गाइड बीना जायसवाल,सुरजीत घोष,दीपंकर घोष के विदेशी सैलानियों में ऑस्ट्रेलिया के डोनाल्ड ट्रॉफी,ड्राईबैंड,मिस्टर जैनी,स्पेन की सांता मारिया, जापान से एम यू नेटो, न्यूजीलैंड की अनीता, अमेरिका से एलिजाबेथ, स्विट्जरलैंड के ग्रेड, स्ट्रीटगालैंड सहित अन्य शामिल थे. इस मौके पर सर्वमंगला विद्यापीठ के सचिव दिनेश प्रसाद सिंह, रविंद्र ब्रह्मचारी, मीडिया प्रभारी नीलमणि, राम झा, लक्ष्मण झा, अरविंद चौधरी, राधेश्याम चौधरी, सदानंद झा, आचार्य नारायण झा, दिनेश झा, रमेश झा, राजेश झा, हंस झा, श्याम झा, सुनील कुमार आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MANISH KUMAR

लेखक के बारे में

By MANISH KUMAR

MANISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन