ePaper

कल्पवास मेले को व्यवस्थित और सफल बनाने में अपना सहयोग दें सभी लोग : डीएम

Updated at : 07 Oct 2025 10:09 PM (IST)
विज्ञापन
कल्पवास मेले को व्यवस्थित और सफल बनाने में अपना सहयोग दें सभी लोग : डीएम

सिमरिया के पावन तट पर कल्पवास मेले की गौरवशाली परंपरा रही है.

विज्ञापन

बीहट. सिमरिया के पावन तट पर कल्पवास मेले की गौरवशाली परंपरा रही है. कल्पवास की परंपरा का महाप्रवाह अनवरत चलना, इसका संरक्षण व संवर्द्धन करना हम सबका दायित्व है. उक्त बातें बेगूसराय के जिला पदाधिकारी ने मंगलवार को सिमरिया राजकीय कल्पवास मेला का दीप प्रज्वलित कर विधिवत उद्घाटन करते हुए कहा. उन्होंने कहा सिमरिया की धरती ऐतिहासिक धरती है, जिसने राष्ट्रकवि दिनकर को पैदा किया. उन्होंने कल्पवास मेला में जिला प्रशासन की व्यवस्था को देखकर संतोष प्रकट करते हुए कहा हमसब का दायित्व है कि कल्पवास मेला को व्यवस्थित और सफल बनाने में अपना सहयोग दें. हमारे यहां अतिथि देवो भव: की परंपरा रही है इसलिए बाहर से आने वाले सभी कल्पवासियों, साधु-संतों व श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होने दी जायेगी. गत वर्ष की भांति सिमरिया महोत्सव सहित सभी आयोजन पूर्ववत आयोजित किये जायेंगे.कल्पवास मेला के सफल आयोजन के लिए जिला व पुलिस प्रशासन पूरी तरह से तत्पर है. जनभागीदारी के साथ शासन-प्रशासन सेवाभाव से कल्पवासियों के साथ खड़ी है. इस मौके पर बेगूसराय डीएम-एसपी ने अन्य जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ गंगा आरती स्थल और कल्पवास मेला क्षेत्र का भ्रमण किया और मेला क्षेत्र को अविलंब व्यवस्थित करने का निर्देश दिया. राजकीय कल्पवास मेला के उद्घाटन अवसर पर एसपी मनीष, डीडीसी प्रवीण कुमार, एडीएम सह मेला प्रभारी ब्रजकिशोर चौधरी, सदर एसडीओ अनिल कुमार, सिविल सर्जन डॉ अशोक कुमार, कला व संस्कृति टदाधिकारी श्याम सहनी, नगर परिषद कार्यपालक पदाधिकारी अवनीश कुमार, नगर प्रबंधक चांदनी कुमारी,बरौनी पीएचसी स्वास्थ्य प्रबंधक संजय कुमार, महंत विष्णुदेवाचार्य, मां गंगा सेवा समिति महासचिव रामजी झा, एसडीओ विद्युत विष्णुकांत पंडित,एसडीपीओ-2 पंकज कुमार,चकिया थानाध्यक्ष नीरज कुमार चौधरी सहित अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MANISH KUMAR

लेखक के बारे में

By MANISH KUMAR

MANISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन