साहेबपुरकमाल में बाइक की ठोकर लगने से वृद्ध की मौत

Updated:
विज्ञापन
साहेबपुरकमाल में बाइक की ठोकर लगने से वृद्ध की मौत

एन एच 31पर रघुनाथपुर गांव के समीप बाइक की ठोकर लगने से एक वृद्ध की मौत हो गई.

विज्ञापन

साहेबपुरकमाल. एन एच 31पर रघुनाथपुर गांव के समीप बाइक की ठोकर लगने से एक वृद्ध की मौत हो गई. जिसकी पहचान रघुनाथपुर निवासी बम बहादुर का 65 वर्षीय पुत्र मणिलाल कापर के रूप में हुई है. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने खदेड़कर बाइक सवार को पकड़ लिया जिसे बाद में पुलिस के हवाले कर दिया. ग्रामीणों ने बताया कि मणिलाल कापर का डेरा सड़क के पश्चिम में है.रविवार की शाम वह डेरा से घर वापस जाने के क्रम में एन एच पार कर रहा था तभी बेगूसराय की ओर से तेज गति से आ रहे बाइक की चपेट में आ गया और ठोकर लगने से सड़क पर फेंका गया. जिससे गंभीर रूप से घायल हो गया. मौके पर जुटे स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में उसे उठाकर तुरत पीएचसी ले गया. जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Manish Kumar

लेखक के बारे में

By Manish Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन