वामदलों ने संयुक्त रूप से विभिन्न मांगों को लेकर अंचल कार्यालय पर किया प्रदर्शन

Updated at : 02 May 2025 10:37 PM (IST)
विज्ञापन
वामदलों ने संयुक्त रूप से विभिन्न मांगों को लेकर अंचल कार्यालय पर किया प्रदर्शन

राज्यव्यापी कार्यक्रम के तहत भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी एवं मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी अंचल परिषद बेगूसराय की ओर से संयुक्त रूप से 15 सूत्री मांगो के समर्थन में प्रखंड सह अंचल कार्यालय के सामने आक्रोषपूर्ण धरना प्रदर्शन किया गया.

विज्ञापन

बेगूसराय. राज्यव्यापी कार्यक्रम के तहत भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी एवं मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी अंचल परिषद बेगूसराय की ओर से संयुक्त रूप से 15 सूत्री मांगो के समर्थन में प्रखंड सह अंचल कार्यालय के सामने आक्रोषपूर्ण धरना प्रदर्शन किया गया. इंद्रदेव कुमार एवं कामरेड विशेश्वर पासवान ने धरना की अध्यक्षता की. माकपा के पूर्व विधायक कामरेड राजेंद्र प्रसाद सिंह एवं भाकपा बिहार राज्य परिषद सदस्य कामरेड अनिल कुमार अंजान ने संयुक्त रूप से कहा कि आजादी के 78 साल गुजर जाने के बावजूद आज भी खेती मौसम पर आधारित है. अजीब विडंबना है कि हम बाढ़ और सुखाड़ दोनों की मार झेलने पर विवश है. हम आज भी नमामि गंगे कर रहे हैं. बासवीहिन, भूमिहीन परिवारों की संख्या आज भी अच्छी खासी है. एक-एक पंचायत में वास विहीन परिवारों की संख्या सैकड़ों में है और हम अमृत महोत्सव मना रहे हैं. ऐसे जन विरोधी शासन और प्रशासन के खिलाफ हमें आर पार की लड़ाई लड़नी होगी. 15 सूत्री मांगों का ज्ञापन प्रखंड विकास पदाधिकारी रवि शंकर कुमार एवं ग्रामीण विकास पदाधिकारी दीप्ति कुमारी को दिया गया. अपने क्षेत्राधिकार अंतर्गत आने वाले मांगों को पूरा करने एवं अन्य मांगों को संबंधित पदाधिकारी तक पहुंचाने का आश्वासन देने के बाद धरना को समाप्त किया गया. प्रतिनिधिमंडल में कामरेड राजेंद्र प्रसाद सिंह, अनिल कुमार अंजान, पवन सदा, विशेश्वर पासवान, इंद्रदेव कुमार, सुरेंद्र शाह शामिल थे. कार्यक्रम के शुरुआत में ही पहलगाम के आतंकवादी हमले में पर्यटकों एवं बचाव में आए स्थानीय नागरिकों की मौत पर कॉमरेड अनिल कुमार अंजान के द्वारा लाये गये शोक प्रस्ताव पर दो मिनट का खड़ा होकर मौन श्रद्धांजलि दी गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AMLESH PRASAD

लेखक के बारे में

By AMLESH PRASAD

AMLESH PRASAD is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन