Cyclone Dana: बिहार में बिजली गिरने और तेज बारिश का अलर्ट जारी, दिखने लगा चक्रवाती तूफान का असर
Published by : Paritosh Shahi Updated At : 24 Oct 2024 8:24 PM
Cyclone Dana: मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है की बारिश के दौरान बिजली चमकने या गड़गड़ाहट की आवाज सुनाई देने पर लोग पक्के घरों में शरण लें.
Cyclone Dana: मौसम विभाग ने बंगाल की खाड़ी में उठा चक्रवाती तूफान दाना का बिहार में भी असर दिखने को लेकर अलर्ट जारी किया है. आपदा प्रबंधन विभाग ने भी लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है. चक्रवाती तूफान का असर प्रखंड क्षेत्र से लेकर जिले के इलाकों में भी दिखने लग लगा है आकाश में बादल छा गए हैं. गरज के साथ बिजली गिरने और तेज बारिश होने की संभावना भी जताई गई है.

अलर्ट में क्या बताया
आपदा प्रबंधन विभाग ने किसानों से अपील करते हुए कहा है कि खराब मौसम में कृषि कार्य को लेकर विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है. चक्रवाती तूफान का असर 26 अक्टूबर को भी दिखेगा. तेज हवाओं के साथ – साथ बारिश होने के आसार ब्यक्त किया गया है. मौसम विभाग ने अपने अलर्ट में यह भी कहा है कि इस दौरान तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा सकती है.
आंधी और वज्रपात से खड़े फसल और वृक्षों को भी नुकसान पहुंच सकता है. साथ ही झुग्गी झोपड़ी, टीन और कच्चे मकानों को भी नुकसान पहुंच सकता है. मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है की बारिश के दौरान बिजली चमकने या गड़गड़ाहट की आवाज सुनाई देने पर लोग पक्के घरों में शरण लें. अति आवश्यक होने पर ही घरों से बाहर निकलें.
इसे भी पढ़ें: Bihar Land Survey: जमीन सर्वे के बीच आया बड़ा अपडेट, इन जमीनों पर सरकार की नजर
Train News: अब 30 दिसंबर तक चलेगी मुजफ्फरपुर-पुणे स्पेशल ट्रेन, दरभंगा-दौराई के लिए भी हुआ ऐलान
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










