Train News: अब 30 दिसंबर तक चलेगी मुजफ्फरपुर-पुणे स्पेशल ट्रेन, दरभंगा-दौराई के लिए भी हुआ ऐलान
Published by : Paritosh Shahi Updated At : 24 Oct 2024 7:37 PM
Bihar Train News (सांकेतिक तस्वीर)
Train News: त्योहारी सीजन में यात्रियों के सुविधाजनक आवागम के लिए रेलवे द्वारा कई पूजा स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है. साथ कुछ ऐसी भी ट्रेनें हैं जिनकी परिचालन अवधि में वृद्धि भी की जा रही है.
Train News: दीपावली एवं छठ पूजा में यात्रियों के सुविधाजनक आवागम के लिए रेलवे द्वारा कई पूजा स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है. साथ कुछ ऐसी भी ट्रेनें हैं जिनकी परिचालन अवधि में वृद्धि भी की जा रही है. हाजीपुर-पाटलिपुत्र के रास्ते मुजफ्फरपुर और पुणे के मध्य चलायी जा रही 05289-05290 मुजफ्फरपुर-पुणे-मुजफ्फरपुर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन के परिचालन में 9-9 फेरे की वृद्धि करते हुए अब इस ट्रेन का परिचालन 30 दिसंबर तक किया जाएगा. गाड़ी संख्या 05289 मुजफ्फरपुर-पुणे स्पेशल विस्तारित अवधि के साथ 02 नवंबर से 28 दिसंबर तक प्रत्येक शनिवार को मुजफ्फरपुर से 21.15 बजे खुलकर हाजीपुर, पाटलिपुत्र, दानापुर, आरा, बक्सर के रास्ते सोमवार को 05.35 बजे पूणे पहुंचेगी.
गाड़ी संख्या 05290 कहां-कहां रुकेगी
गाड़ी संख्या 05290 पुणे-मुजफ्फरपुर स्पेशल विस्तारित अवधि के साथ चार नवंबर से 30 दिसंबर तक प्रत्येक सोमवार को पूणे से 6.30 बजे खुलकर पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर, आरा के रास्ते मंगलवार को 15.15 बजे मुजफ्फरपुर पहुंचेगी. यह स्पेशल ट्रेन मुजफ्फरपुर और पुणे के बीच हाजीपुर, पाटलिपुत्र, दानापुर, आरा, बक्सर, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, प्रयागराज छिवकी, सतना, कटनी, जबलपुर, इटारसी, खण्डवा, भुसावल, मनमाड, कोपरगांव, बेलापुर, अहमदनगर, दौण्ड एवं हडपसर स्टेशनों पर रूकती है. इस ट्रेन में द्वितीय वातानुकूलित श्रेणी के 05, तृतीय इकॉनोमी वातानुकूलित श्रेणी के 14 कोच हैं.

दरभंगा एवं दौराई (अजमेर) के बीच चलेगी छठ पूजा स्पेशल ट्रेन
फेस्टिवल सीजन में यात्रियों की सुविधा को देखते हुए दरभंगा एवं दौराई (अजमेर) के बीच 05273-05274 दरभंगा-दौराई-दरभंगा छठ पूजा स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जायेगा. गाड़ी संख्या 05273 दरभंगा-दौराई स्पेशल दरभंगा से 26 अक्टूबर एवं 02 नवंबर को 13.15 बजे प्रस्थान कर अगले दिन रविवार को 22.30 बजे दौराई पहुंचेगी.
वापसी में गाड़ी संख्या 05274 दौराई-दरभंगा पूजा स्पेशल दौराई से 27 अक्टूबर एवं 03 नवंबर को दौराई से 23.45 बजे खुलेगी. यहां से यह गाड़ी विभिन्न स्टेशनों पर रुकते हुए दूसरे दिन मंगलवार को 06.50 बजे दरभंगा पहुंचेगी. अप एवं डाउन दिशा में यह ट्रेन सीतामढ़ी, बैरगनिया, रक्सौल, नरकटियागंज, कप्तानगंज, गोरखपुर, खलीलाबाद, बस्ती, गोंडा, मथुरा जंक्शन, जयपुर, अजमेर सहित अन्य स्टेशनों पर रुकते हुए चलेगी. इस स्पेशल ट्रेन में शयनयान श्रेणी के 10 एवं साधारण श्रेणी के 06 कोच होंगे.
इसे भी पढ़ें: Aurangabad: लालू यादव आंगन में बैठकर खा रहे थे खाना, कमरे में फ़ंदे से झूलता मिला पत्नी का शव
Bihar Land Survey: जमीन सर्वे के बीच आया बड़ा अपडेट, इन जमीनों पर सरकार की नजर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










