सीएम सम्राट चौधरी के दौरे से पहले बिगड़ा हाजीपुर का मौसम, तिरपाल से ढका गया हेलीपैड, प्रशासन अलर्ट, कई सड़कें बंद

Author Kaif ahmed|Edited by Sakshi Kumari
Updated:
विज्ञापन
हेलीपैड को तिरपाल से ढक दिया गया

हेलीपैड को तिरपाल से ढक दिया गया

CM Samrat Choudhary Hajipur Visit : बिहार के हाजीपुर में मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे पर मौसम ने खलल डाला है. लगातार बारिश के कारण जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है. कार्यक्रम स्थल और हेलीपैड पर विशेष तैयारियां की जा रही हैं.

विज्ञापन

CM Samrat Choudhary Hajipur Visit : बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का आज प्रस्तावित हाजीपुर दौरा है. लेकिन सीएम के आगमन से पहले ही मौसम का मिजाज बिगड़ गया है. लगातार हो रही बारिश ने जिला प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है. बता दें कि, मौसम विभाग की चेतावनी के बीच प्रशासन ने कार्यक्रम स्थल और हेलीपैड पर विशेष तैयारियां तेज कर दी हैं. मुख्यमंत्री यहां पेपरलेस जमीन रजिस्ट्री प्रणाली का शुभारंभ करने वाले हैं.


हाजीपुर में मुख्यमंत्री का कार्यक्रम  स्थल
हाजीपुर में मुख्यमंत्री का कार्यक्रम स्थल

CM Samrat Choudhary Hajipur Visit : बारिश के बीच प्रशासन अलर्ट मोड में

शनिवार सुबह से हाजीपुर और आसपास के क्षेत्रों में रुक-रुककर बारिश हो रही है. मौसम विभाग ने भी जिले के लिए बारिश और वज्रपात को लेकर एडवाइजरी जारी की है. खराब मौसम को देखते हुए जिला प्रशासन ने कार्यक्रम की सभी व्यवस्थाओं की लगातार निगरानी शुरू कर दी है.


कार्यक्रम स्थल के पास कीचड़ साफ सफाई करते कर्मी
कार्यक्रम स्थल के पास कीचड़ साफ सफाई करते कर्मी

हेलीपैड को तिरपाल से ढका गया

अक्षयवट राय स्टेडियम में बनाए गए हेलीपैड को बारिश से सुरक्षित रखने के लिए तिरपाल से ढक दिया गया है. वहीं कार्यक्रम स्थल के आसपास जमा पानी निकालने के लिए जिला प्रशासन और नगर परिषद की टीमें लगातार काम कर रही हैं. कीचड़ वाले स्थानों पर सूखी मिट्टी डाली जा रही है ताकि आगंतुकों को किसी तरह की परेशानी न हो.


जिला प्रशासन की टीम जुटी कार्यक्रम को सफल बनाने में
जिला प्रशासन की टीम जुटी कार्यक्रम को सफल बनाने में

हेलीकॉप्टर से आगमन पर मौसम की नजर

खराब मौसम के कारण मुख्यमंत्री के हेलीकॉप्टर से आगमन को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है. प्रशासन ने एहतियात के तौर पर हवाई और सड़क मार्ग, दोनों विकल्प तैयार रखे हैं. हालांकि मौसम खराब रहने पर सड़क मार्ग से आगमन की संभावना जताई जा रही है, लेकिन इस संबंध में अभी कोई आधिकारिक निर्णय नहीं लिया गया है.


मौसम खराब होने से कार्यक्रम स्थल का हाल
मौसम खराब होने से कार्यक्रम स्थल का हाल

सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था कड़ी

मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था भी सख्त कर दी गई है. गांधी चौक से राजेंद्र चौक तक के मार्ग को नो-व्हीकल जोन घोषित किया गया है. वहीं रामाशीष चौक से गांधी चौक तक तीनपहिया और चारपहिया वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाई गई है. इस मार्ग के वाहनों के लिए वैकल्पिक रूट निर्धारित किया गया है.

thumb _loom_001.jpg.jpeg

मौसम पर लगातार नजर

जिला प्रशासन का कहना है कि मौसम की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है. सभी विभागों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं ताकि मौसम की चुनौती के बावजूद कार्यक्रम को सुचारु रूप से संपन्न कराया जा सके.

Also Read : वैशाली में 100 पैकेट कथित नकली टाटा नमक जब्त, दो संचालकों पर प्राथमिकी दर्ज


विज्ञापन
Kaif Ahmed

लेखक के बारे में

By Kaif Ahmed

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन