वैशाली में 100 पैकेट कथित नकली टाटा नमक जब्त, दो संचालकों पर प्राथमिकी दर्ज

Updated:
विज्ञापन
छापेमारी में बरामद कथित नकली टाटा नमक

छापेमारी में बरामद कथित नकली टाटा नमक

Vaishali Fake Tata Salt : वैशाली जिले के महनार में ब्रांडेड नमक के नाम पर नकली उत्पाद बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश हुआ है. टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड की शिकायत पर पुलिस ने एक दुकान और गोदाम से 100 पैकेट नकली टाटा नमक जब्त किया है. इस मामले में दो लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है.

विज्ञापन

Vaishali Fake Tata Salt : वैशाली जिले के महनार थाना क्षेत्र में ब्रांडेड नमक के नाम पर कथित नकली उत्पाद बेचने के मामले का खुलासा हुआ है. टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड की शिकायत पर पुलिस ने छापेमारी कर एक दुकान और गोदाम से 100 पैकेट कथित नकली टाटा नमक जब्त किया है. मामले में दो लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है.

कंपनी की शिकायत पर हुई छापेमारी

महनार थाना क्षेत्र के लावापुर स्थित शिवनाथ जनरल स्टोर और उसके गोदाम में पुलिस ने टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड की शिकायत पर छापेमारी की. कार्रवाई कंपनी के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में की गई. कंपनी के आईपीआर एग्जीक्यूटिव सुकांता डोलुई ने पुलिस को लिखित शिकायत देकर आरोप लगाया था कि दुकान पर टाटा ब्रांड के नाम से कथित नकली नमक बेचा जा रहा है.

100 पैकेट कथित नकली नमक जब्त

शिकायत के सत्यापन के बाद पुलिस ने दुकान और गोदाम की तलाशी ली. इस दौरान एक-एक किलोग्राम के 100 पैकेट कथित नकली टाटा नमक बरामद किए गए. पुलिस ने सभी पैकेट जब्त कर जांच के लिए सुरक्षित रख लिए हैं.

दो संचालकों पर दर्ज हुई प्राथमिकी

मामले में दुकान संचालक जुली देवी और रवि रंजन शाह के खिलाफ कॉपीराइट एक्ट, 1957 की धारा 63 और 65 तथा भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत महनार थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है.

जांच रिपोर्ट के बाद होगी आगे की कार्रवाई

महनार थानाध्यक्ष वेदानंद सिंह ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है. जब्त किए गए नमक की जांच रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी. कंपनी ने भी अपने ब्रांड के कथित दुरुपयोग के मामलों में सख्त कार्रवाई की मांग की है.

Also Read : वैशाली के महुआ में चोरी, ₹50 हजार नकद समेत लाखों के गहने गायब


विज्ञापन
Krityanand Singh

लेखक के बारे में

By Krityanand Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन