बेगूसराय में बदमाशों का तांडव: पशु चिकित्सक को मारी गोली, ग्रामीणों के विरोध पर फिर से फायरिंग की

Edited by Rajeev Kumar
Updated:
विज्ञापन

बदमाशों का विरोध करतें ग्रामीण.

Begusarai Crime News : गोली लगने से चिकित्सक की हालत नाजुक बतायी जा रही है. ग्रामीणों ने बताया कि पुलिस जब जांच कर चली गयी, तो फिर से बदमाशों ने घर पर आकर फायरिंग की.

विज्ञापन

बेगूसराय से विकाश मिश्रा की रिपोर्ट
Begusarai Crime News : जिले में अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद होते नजर आ रहे हैं. बलिया थाना क्षेत्र के पहाड़पुर वार्ड संख्या-8 में बेखौफ बदमाशों ने एक पशु चिकित्सक को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया. घायल चिकित्सक की पहचान पहाड़पुर वार्ड संख्या-10 निवासी अनिल झा के 40 वर्षीय पुत्र नवीन कुमार झा के रूप में हुई है.

पहाड़पुर की घटना, घायल की हालत नाजुक

जानकारी के अनुसार, गोली लगने के बाद परिजन आनन-फानन में नवीन कुमार झा को इलाज के लिए बेगूसराय के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे. चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया. बताया जा रहा है कि गोली पंजड़े (पसलियों के पास) में लगी है, जिससे उनकी हालत नाजुक बनी हुई है. पटना के एक निजी अस्पताल में उनका इलाज जारी है. घटना की सूचना मिलने पर रविवार को बलिया थाना पुलिस पहाड़पुर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए परिजनों से पूछताछ की.

दोबारा घर पर पहुंचे बदमाश, तीन राउंड गोली चलाई

पुलिस मामले की जांच कर वापस लौट गई. इसी बीच अपराधियों का दुस्साहस यहीं नहीं रुका. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पुलिस के लौटने के कुछ ही देर बाद बदमाश फिर से नवीन झा के घर के समीप पहुंच गए और खुलेआम फायरिंग शुरू कर दी. गोली चलने की आवाज सुनकर जब ग्रामीणों की भीड़ बदमाशों की ओर बढ़ी तो अपराधियों ने करीब तीन राउंड फायरिंग कर इलाके में दहशत फैलाते हुए फरार हो गए.

Also Read: नालंदा के करायपरसुराय 22 दिव्यांगों में बांटी गई बैटरी ट्राई साइकिल; विधायक बोले “मुख्यधारा से जुड़ेंगे लोग”

अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग की

लगातार हुई गोलीबारी की इस घटना से पूरे इलाके में भय और आक्रोश का माहौल है. स्थानीय लोगों ने अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है. वहीं पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और दोषियों की पहचान कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है.

Also Read: बिहारशरीफ में मंत्री संजय सिंह टाइगर का अपराधियों को अल्टीमेटम: बोले “बिहार छोड़ें या जहन्नुम जाने को रहें तैयार”

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार कंटेंट राइटर राजीव कुमार ( कंटेंट राइटर) राजीव कुमार वर्तमान में प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. मई 2026 में प्रभात खबर के डिजिटल विंग से जुड़े हैं. पत्रकारिता में न्यूज डेस्क पर काम करने का तीन साल का अनुभव है. प्रभात खबर में जुड़ने से पहले हिंदुस्तान और दैनिक भास्कर में काम कर चुके हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में बिहार से जुड़ी खबरों को करते हैं.जिले की खबरों समेत लोकल खबर पर नजर बनाए रखते हैं. खबरों की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए स्रोतों की जांच के साथ तथ्यों की पुष्टि अनिवार्य रूप से करते हैं. विशेषज्ञता राजीव कुमार खास तौर पर राजनीति की खबर,ब्रेकिंग न्यूज, रियल टाइम खबरें और मौसम की खबर समेत रिसर्च आधारित खबरें करते हैं. इसके अलावा वह हर तरह के इवेंट का पल-पल का लाइव कवरेज भी करते हैं. सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर नजर बनाएं रखते है. खासकर राजनीति से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस रखते है. बिहार की राजनीति पर हमेशा नजर रहती है. पत्रकारिता अनुभव राजीव कुमार ने पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में पत्रकारिता का शुरुआती ज्ञान लिया, यहां हेडलाइन, ब्रेकिंग न्यूज, लाइव कवरेज,खबर की थीम,खबरों में तथ्य आदि के बारे में बारीकी से समझा. करीब एक साल तक हिंदुस्तान अखबार में काम करने बाद दैनिक भास्कर में काम करने का मौका मिला.दैनिक भास्कर में जिले से जुड़ी खबर, लोकल खबर समेत कई खबरों की जानकारी मिली.करीब दो साल तक दैनिक भास्कर में काम करने के बाद प्रभात खबर डिजिटल में पारी की शुरुआत की. शिक्षा/पुरस्कार मूल रूप से बिहार के पूर्वी चंपारण के बाबा सोमेश्वरनाथ नगरी रहने वाले राजीव कुमार ने महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में पारास्नातक की डिग्री हासिल किया. दैनिक भास्कर में काम करने के दौरान बेतहर हेडिंग और एनओडी पैकेज पर दो-दो पुरस्कार प्राप्त है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन