बेगूसराय में माले कार्यकर्ताओं ने चारू मजूमदार को दी श्रद्धांजलि, उनके सपनों को पूरा करने का लिया संकल्प

Updated:
विज्ञापन
माले कार्यकर्ताओं ने संस्थापक महासचिव चारू मजूमदार को दी श्रद्धांजलि

बेगूसराय के कमलेश्वरी भवन में भाकपा माले ने संस्थापक महासचिव कामरेड चारू मजूमदार के शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया. कार्यकर्ताओं ने उनके जीवन और संघर्षों पर प्रकाश डालते हुए सपनों को साकार करने का संकल्प लिया.

विज्ञापन

Begusarai News: बेगूसराय स्थित पार्टी कार्यालय 'कमलेश्वरी भवन' में भाकपा माले के संस्थापक महासचिव कामरेड चारू मजूमदार के शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया. इस दौरान माले कार्यकर्ताओं ने कामरेड चारू मजूमदार की तस्वीर पर माल्यार्पण कर दो मिनट का मौन रखकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की.

कार्यकर्ताओं का जिला कन्वेंशन

श्रद्धांजलि सभा के बाद किसान महासभा के जिलाध्यक्ष नवल किशोर की अध्यक्षता में कार्यकर्ताओं का कन्वेंशन आयोजित किया गया. कन्वेंशन में पार्टी की केंद्रीय कमेटी के आह्वान को पढ़कर सुनाया गया और कामरेड चारू मजूमदार के जीवन व संघर्षों पर प्रकाश डालते हुए उनके सपनों को साकार करने का संकल्प लिया गया.

सरकार की नीतियों पर बोला हमला

कन्वेंशन को संबोधित करते हुए भाकपा माले के जिला सचिव दिवाकर प्रसाद ने कहा कि छात्र और युवा आंदोलनों की ताकत के आगे केंद्र सरकार को झुकना पड़ा है. उन्होंने आंदोलनकारी छात्रों पर हुए हमले की कड़े शब्दों में निंदा की तथा मामले में केंद्रीय गृह मंत्री से इस्तीफे की मांग की.

प्रमुख नेता व कार्यकर्ता रहे मौजूद

कार्यक्रम में माले के जिला सचिव दिवाकर प्रसाद, खेग्रामस जिला सचिव चंद्रदेव वर्मा, किसान महासभा के जिला सचिव बैजू सिंह, नगर सचिव राजेश श्रीवास्तव, जसम राज्य सचिव दीपक सिन्हा, अजय कुमार, आइसा के विशाल पासवान और ऐक्टू ई-रिक्शा संघ के सचिव कन्हैयालाल साह समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे.


विज्ञापन
Bipin Kumar Mishra

लेखक के बारे में

By Bipin Kumar Mishra

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन