राम मंदिर से जुड़े कथित चंदा घोटाले के आरोपों पर बेगूसराय में कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्र सरकार का फूंका पुतला

Updated:
विज्ञापन
अयोध्या राम मंदिर से जुड़े कथित चंदा घोटाले के विरोध में कांग्रेस पार्टी ने किया केन्द्र सरकार का पुतला दहन

पुतला दहन करते कांग्रेस कार्यकर्ता   | Prabhat Khabar Network

बेगूसराय में जिला कांग्रेस कमेटी ने अयोध्या राम मंदिर से जुड़े कथित चंदा घोटाले के आरोपों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया. कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार का पुतला फूंका और मामले की स्वतंत्र जांच की मांग की.

विज्ञापन

Begusarai Congress Protest Ram Temple Donation Allegations : बेगूसराय में जिला कांग्रेस कमेटी ने अयोध्या राम मंदिर से जुड़े कथित चंदा घोटाले के आरोपों को लेकर गुरुवार को विरोध प्रदर्शन किया. जिला अध्यक्ष शिव प्रकाश गरीब दास के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कैंटीन चौक पर केंद्र सरकार का पुतला दहन किया और मामले की स्वतंत्र एवं निष्पक्ष जांच की मांग की.

Begusarai News : कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने की नारेबाजी

प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे. उन्होंने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कथित वित्तीय अनियमितताओं की निष्पक्ष और समयबद्ध जांच कराने तथा दोषियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की.

जिला अध्यक्ष ने लगाए राजनीतिक आरोप

सभा को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शिव प्रकाश गरीब दास ने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी ने वर्षों तक भगवान श्रीराम के नाम पर राजनीति की और चुनावी लाभ लिया. उन्होंने कहा कि राम मंदिर से जुड़े कथित चंदा घोटाले के आरोप सामने आने के बाद केंद्र सरकार को इस पर अपना पक्ष स्पष्ट करना चाहिए.

स्वतंत्र जांच की उठाई मांग

कांग्रेस नेताओं ने मांग की कि राम मंदिर से जुड़े कथित चंदा घोटाले के आरोपों की किसी स्वतंत्र और निष्पक्ष एजेंसी से जांच कराई जाए. साथ ही जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने और यदि किसी स्तर पर वित्तीय अनियमितता सिद्ध होती है तो संबंधित लोगों के विरुद्ध बिना किसी भेदभाव के कानूनी कार्रवाई करने की मांग की.

कई कांग्रेस नेता रहे मौजूद

प्रदर्शन में शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक सिंह, बेगूसराय नगर अध्यक्ष ब्रजेश कुमार प्रिंस, ग्रामीण अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह, तेघड़ा प्रखंड अध्यक्ष श्रवण कुमार, मंसूरचक प्रखंड अध्यक्ष मोहम्मद अमीनुद्दीन, चेरियाबरियारपुर प्रखंड अध्यक्ष अमोद कुमार सिंह, नावकोठी प्रखंड अध्यक्ष निशा शर्मा, मटिहानी प्रखंड अध्यक्ष रामानुज कुंवर, वीरपुर प्रखंड अध्यक्ष संजीव कुमार, बलिया प्रखंड अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह, डंडारी प्रखंड अध्यक्ष मिथिलेश सिंह, महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष गायत्री देवी, जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष राहुल सिंह सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए.


विज्ञापन
Bipin Kumar Mishra

लेखक के बारे में

By Bipin Kumar Mishra

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन