Begusarai News : सामाजिक न्याय के साथ सीएम नीतीश ने बिहार का किया है विकास : धीरेंद्र सिंह

Updated at : 06 Mar 2025 9:48 PM (IST)
विज्ञापन
Begusarai News : सामाजिक न्याय के साथ सीएम नीतीश ने बिहार का किया है विकास : धीरेंद्र सिंह

Begusarai News : प्रखंड क्षेत्र के रानी एक पंचायत के जदयू कार्यालय में प्रखंड जदयू कार्यकारणी एवं पंचायत अध्यक्षों की बैठक आयोजित किया गया.

विज्ञापन

बछवाड़ा. प्रखंड क्षेत्र के रानी एक पंचायत के जदयू कार्यालय में प्रखंड जदयू कार्यकारणी एवं पंचायत अध्यक्षों की बैठक आयोजित किया गया. बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष विश्वनाथ महतो ने किया. बैठक में पार्टी द्वारा निर्देशित सभी बूथों पर 10 सदस्य समिति गठित करने एवं पंचायत में बैठक कर पार्टी को मजबूत करने पर चर्चा की गई. बैठक को संबोधित करते हुए प्रखंड अध्यक्ष ने कहा कि नीतीश कुमार के विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाना हमारा एक मात्र लक्ष्य है. नीतीश कुमार ने जितना काम किया है उतना किसी ने नहीं किया. जदयू नेता धीरेंद्र सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार देश के दूसरे गांधी हैं. उन्होंने सामाजिक न्याय के साथ विकास का काम किया है. अतः उनके कामों को जन-जन तक पहुंचना है और 2025 में फिर से नीतीश कुमार को लाना है.

जदयू कार्यालय में पंचायत अध्यक्षों की बैठक आयोजित

बैठक में पार्टी के उपाध्यक्ष श्रीराम राय, सुधीर राय, अवधेश राय, सिकंदर कुमार, प्रदेश महासचिव युवा जदयू विवेक पटेल, सुमित कुमार, मुकेश पासवान, राजेश कुमार, सुरेश राय, वंदना गुप्ता, बेबी पासवान, उदन कुमार, जयराम महतो, अजीत कुमार, रंजीत कुमार, रोशन कुमार, राहुल कुमार समेत सभी पंचायत के पंचायत अध्यक्ष और कार्यकारणी सदस्य उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन