ePaper

दोस्त के साथ मौसी के घर जा रहे युवक को बाइक सवार ने मारी गोली

Updated at : 25 Aug 2024 9:47 PM (IST)
विज्ञापन
दोस्त के साथ मौसी के घर जा रहे युवक को बाइक सवार ने मारी गोली

बेखौफ बदमाशों ने रविवार को एक युवक को गोली मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया.

विज्ञापन

बेगूसराय. बेखौफ बदमाशों ने रविवार को एक युवक को गोली मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. घटना सिंघौल थाना क्षेत्र के डुमरी के समीप की है. घायल युवक की पहचान मटिहानी थाना क्षेत्र के रामदीरी नकटी टोला निवासी सहदेव सिंह के पुत्र प्रियांशु कुमार उर्फ बंटी (18) के रूप में की गयी है. फिलहाल घायल युवक को इलाज के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि प्रियांशु अपने एक मित्र के साथ बाइक से मौसी के घर इटवा जा रहा था. इसी दौरान डुमरी स्थित एक प्राइवेट स्कूल के आगे बढ़ते ही दो बाइक पर सवार छह लोगों ने उसे रोकना चाहा. नहीं रुकने पर ताबड़तोड़ दो गोली चला दी, जिसमें एक गोली प्रियांशु के पैर में लग गयी. पैर में गोली लगते ही बाइक चला रहा उसका दोस्त तेजी से बाइक लेकर भाग गया, जबकि बदमाश दूसरी दिशा की ओर भाग गये. इसके बाद दोस्त ने ही उसे सदर अस्पताल लाया तथा परिजनों को सूचना दी. घायल प्रियांशु उर्फ बंटी का कहना है कि पड़ोसी से जमीन विवाद चल रहा है. चार दिन पहले हमारे घोड़ी को जहर देकर मार दिया गया था. थाना को भी सूचना दी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं किया. जिससे जमीन विवाद चल रहा है वह दबंग प्रवृत्ति का है तथा उन लोगों ने जान से मारने की धमकी दी थी. घायल युवक ने गोली मारने के मामले में चार-पांच लोगों के नाम बताये हैं. हालांकि इसने जिन लोगों पर गोली मारने का आरोप लगाया है, उसमें से एक संतोष सिंह ने 16 अगस्त को ही प्रियांशु उर्फ बंटी सहित छह लोगों के खिलाफ जानलेवा हमला करने की एफआइआर सिंघौल थाना में दर्ज करायी थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन