बेगूसराय में अवैध बूचड़खाने का भंडाफोड़, मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में किया गया गोमांस नष्ट

Updated:
विज्ञापन
patna crime news

सांकेतिक फोटो

Bihar Crime: बेगूसराय में अवैध बूचड़खाने का भंडाफोड़ हुआ है. एसडीपीओ कुंदन कुमार ने मौके पर से दो बछड़ों से काटकर रखे गए लगभग डेढ़ क्विंटल जब्त गौमांस को मजिस्ट्रेट की निगरानी में विनिष्ट कर दिया गया.

विज्ञापन

Bihar Crime: बिहार के बेगूसराय से हैरान कर देने वाली खबर आ रही है. बखरी थाना क्षेत्र के प्राणपुर गांव में पुलिस ने अवैध रूप से संचालित हो रहे बूचड़खाने का भंडाफोड़ किया है. पुलिस ने चार लोगों को मौके से हिरासत में लिया गया है. वही डेढ़ सौ किलो गौमांस को जब्त कर विनिष्ट किया गया है. इस पूरे मामले को लेकर एसडीएम सन्नी कुमार सौरव एवं एसडीपीओ कुंदन कुमार खुद मॉनिटरिंग कर रहे हैं. सभी आरोपी बखरी थाना क्षेत्र के अकहा गांव के बताए जा रहे हैं.

पुलिस ने चार लोगों को पकड़ा

पुलिस की इस कार्रवाई के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी है. वही स्थानीय लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है. इस मामले एसडीपीओ कुंदन कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस की 112 टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि प्राणपुर गांव में अवैध रूप से गौवंश को काटने का कार्य की जा रही है. सूचना मिलते ही टीम ने तत्परता दिखाते हुए छापेमारी की योजना बनायी और मौके पर पहुंचकर छापा मार दी. वही पुलिस को आते देखकर कई लोग मौके से फरार हो गये. इस दौरान खदेड़ कर चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है.

मजिस्ट्रेट की निगरानी में गौमांस जब्त

एसडीपीओ कुंदन कुमार ने मौके पर से दो बछड़ों से काटकर रखे गए लगभग डेढ़ क्विंटल जब्त गौमांस को मजिस्ट्रेट की निगरानी में विनिष्ट कर दिया गया, जबकि जीवित गाय के चार एवं एक भैंस के बछड़े को सुरक्षित रूप से बखरी स्थित गौशाला सुपुर्द किया गया है. एसडीपीओ ने बताया कि हिरासत में लिए गए आरोपियों से पूछताछ की जा रही है. साथ ही पूरे गिरोह की जानकारी एकत्र की जा रही है. पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है. मामले में गौवध निवारण अधिनियम समेत अन्य संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है.

Also Read: Bihar Crime: हर्ष की हत्या में गिरफ्तार समीर का बड़ा खुलासा, पत्नी के भगाकर ले जाने से आक्रोश में था अरविंद राय

विज्ञापन
राधेश्याम कुशवाहा

लेखक के बारे में

By राधेश्याम कुशवाहा

राधेश्याम कुशवाहा को पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत उन्होंने राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में यूपी डेस्क का नेतृत्व कर रहे हैं. इन्हें धर्म-अध्यात्म, ज्योतिष, राजनीति, अपराध और सकारात्मक खबरों की रिपोर्टिंग व लेखन में विशेष रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन