बेगूसराय में स्कूली बच्चों से अवैध वसूली, प्रधानाचार्य ने कहा – बेंच-पंखा तोड़ने वाले छात्रों से लेते हैं रूपए

जांच करते अधिकारी
Begusarai News: सरकारी विद्यालय में नामांकन एवं एसएलसी सहित अन्य प्रमाण पत्र निकालने के नाम पर छात्रों से विद्यालय प्रबंधन किसी प्रकार का अतिरिक्त चार्ज ( रूपया) नहीं लेगी. इस स्पष्ट आदेश राज्य सरकार, शिक्षा मंत्रालय, डीएम बेगूसराय श्रीकांत शास्त्री, जिला शिक्षा पदाधिकारी मनोज कुमार एवं तेघड़ा प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी रामउदय महतो ने दिया है.
Begusarai News : (नीरज कुमार)सरकारी विद्यालय में नामांकन एवं एसएलसी सहित अन्य प्रमाण पत्र निकालने के नाम पर छात्रों से विद्यालय प्रबंधन किसी प्रकार का अतिरिक्त चार्ज ( रूपया) नहीं लेगी.
इस स्पष्ट आदेश राज्य सरकार, शिक्षा मंत्रालय, डीएम बेगूसराय श्रीकांत शास्त्री, जिला शिक्षा पदाधिकारी मनोज कुमार एवं तेघड़ा प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी रामउदय महतो ने दिया है.
जिला शिक्षा पदाधिकारी ने भ्रष्टाचार के खिलाफ त्वरित कार्रवाई की
हाल ही में ऐसे ही आरोप में जिला शिक्षा पदाधिकारी ने भ्रष्टाचार के खिलाफ त्वरित कार्रवाई करते हुए बछवाड़ा प्रखंड के दादुपुर विद्यालय के प्रधानाध्यापक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया था.
लेकिन बेगूसराय जिला के तेघड़ा प्रखंड क्षेत्र के कुछ सरकारी विद्यालय के प्रधानाचार्य अपने आप को विभाग और वरीय पदाधिकारी और उनके आदेश निर्देश से अपने आप को उपर मानते हैं.
जिसका साफ उदाहरण गुरुवार की सुबह तेघड़ा प्रखंड क्षेत्र बरौनी नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत जियालाल प्लस टू विद्यालय में प्रधानाचार्य रंजीत कुमार के द्वारा विद्यालय छात्रों से नामांकन एवं एसएलसी लेने के नाम पर अवैध वसूली का मामला प्रकाश में आया.
छात्रों ने विद्यालय प्रबंधन पर अवैध वसूली एवं मनमानी का आरोप
विद्यालय छात्रों ने विद्यालय प्रबंधन पर अवैध वसूली एवं मनमानी का आरोप लगाया. शैक्षणिक संस्थान में इस प्रकार भ्रष्टाचार की शिकायत पर एलएमएनयू छात्र संघ अध्यक्ष आलोक कुमार एवं अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बरौनी ईकाई के सदस्य विद्यालय प्रबंधन से बात करने पहुंचे.
विद्यालय प्रधानाचार्य एवं शिक्षक का जबाब बेहद शर्मनाक और चौंकाने वाला ही नहीं जिला शिक्षा पदाधिकारी के निर्देश की धज्जयां उड़ा रहा है. वायरल वीडियो में जियालाल विद्यालय प्रधानाचार्य ने साफ साफ कहा कि छात्र विद्यालय के बेंच और पंखा को तोड़ देते हैं. इसलिए राशि ली जाती है. इस पर छात्र नेता आलोक कुमार ने कहा कठघे था.
वीडियो सोसल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा
जिसका वीडियो सोसल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और लोग विद्यालय प्रधानाचार्य पर कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं. दोनों ने कहा प्रधानाध्यापक चेबर में बने कहा छात्र बेंच, पंखा तोड़ देते हैं इसलिए लेते हैं रूपया. इस तरह वरीय पदाधिकारी के निर्देश की अवहेलना कर अवैध रूप से राशि वसूले जाने की बात पर क्षेत्र के कई अभिभावक व समाजसेवी ने कहा जियालाल विद्यालय के वर्तमान प्रधानाध्यापक की मनमानी कोई नई बात नहीं है.
इनके आने के बाद विद्यालय में भ्रष्टाचार और अनियमितता को बढ़ावा मिला है. ऐसे प्रधानाचार्य और शिक्षक पर स्थानीय लोगों ने कार्रवाई की मांग है और सोसल मीडिया पर वायरल वीडियो की हर कोई निंदा कर रहा है. इस संबंध में तेघड़ा प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी राम उदय महतो ने बताया कि विद्यालय में नामांकन में , सीएलसी एवं अन्य किसी प्रमाण पत्र को लेकर अवैध रूप से राशि लेन दान दण्डनीय अपराध है. उक्त मामला संज्ञान में आया है कार्रवाई की जा रही है.
Also Read : नवादा रजौली में 76 लीटर देसी महुआ शराब बरामद पुलिस अभियान जारी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By विवेक सिंह
विवेक सिंह की डिजिटल मीडिया और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में विशेष रुचि रही है. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कार्यरत हैं. वे बिहार के मिथिला क्षेत्र के निवासी हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं.
उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई की है. शिक्षा के दौरान उन्होंने रिपोर्टिंग, समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, जनसंचार, फोटो जर्नलिज्म, मोबाइल जर्नलिज्म (MOJO) और मीडिया रिसर्च की गहन समझ विकसित की है. अध्ययन के दौरान उन्होंने दूरदर्शन (Doordarshan) में इंटर्नशिप भी की, जहां उन्हें न्यूजरूम की कार्यप्रणाली, टीवी समाचार निर्माण, स्क्रिप्ट लेखन, विजुअल चयन, फील्ड रिपोर्टिग और प्रसारण प्रक्रिया को नजदीक से समझने का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हुआ.
पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने मीडिया प्लेटफॉर्म The Newsdharma के माध्यम से ग्राउंड रिपोर्टिंग, जनमत संग्रह (Public Opinion), सामाजिक मुद्दों की कवरेज और स्थानीय समाचारों के संकलन का व्यापक अनुभव प्राप्त किया. उन्होंने विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और जनहित से जुड़े विषयों पर जमीनी स्तर से रिपोर्टिंग करते हुए आम लोगों की आवाज को प्रमुखता से सामने लाने का कार्य किया है.
इसके साथ ही वे NGO Amar Shaheed Bipin Singh Foundation से जुड़कर सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं. स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, युवा सशक्तिकरण, धार्मिक और जनकल्याण से जुड़े अभियानों में उनकी विशेष भागीदारी रही है. समाज के विभिन्न वर्गों के बीच जागरूकता फैलाने और सकारात्मक बदलाव लाने के प्रयासों में वे निरंतर योगदान देते रहे हैं.
वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कार्यरत विवेक सिंह राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, अपराध, रियल-टाइम समाचारों, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी खबरों पर लेखन करते हैं. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization), कंटेंट प्लानिंग और ट्रेंड-आधारित समाचार लेखन की अच्छी समझ है. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, त्वरित कवरेज और कम समय में तथ्यपरक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है.
विवेक सिंह किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं. वे विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही समाचार प्रकाशित करते हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग और लेखन में सटीकता तथा विश्वसनीयता बनी रहती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाले विवेक सिंह पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










